scriptअयोध्या में यादगार दीपावली मनाने की तैयारी : दीपोत्सव में जलेंगे लाखों दीये, सजेगा ‘राम दरबार’ | Ayodhya CM Yogi Ayodhya eve Diwali Memorable Deepotsav diye Ram Darbar | Patrika News

अयोध्या में यादगार दीपावली मनाने की तैयारी : दीपोत्सव में जलेंगे लाखों दीये, सजेगा ‘राम दरबार’

locationअयोध्याPublished: Oct 22, 2020 06:09:50 pm

Submitted by:

Mahendra Pratap

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दिली इच्छा है कि अयोध्या में मनाया जाने वाला दीपोत्सव कार्यक्रम इस बार पिछले तीन वर्षों से भी बेहतर हो।

अयोध्या में यादगार दीपावली मनाने की तैयारी : दीपोत्सव में जलेंगे लाखों दीये, सजेगा 'राम दरबार'

अयोध्या में यादगार दीपावली मनाने की तैयारी : दीपोत्सव में जलेंगे लाखों दीये, सजेगा ‘राम दरबार’

अयोध्या. नवरात्र खत्म होते ही अगले दिन दशहरा और फिर 18 दिन बाद दीवाली। अयोध्या एक बार फिर से सज रहा है रामलला का स्वागत करने को। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दिली इच्छा है कि अयोध्या में मनाया जाने वाला दीपोत्सव कार्यक्रम इस बार पिछले तीन वर्षों से भी बेहतर हो। योजनाओं पर मंथन शुरू हो गया है। दिन कम हैं काम अधिक है। अयोध्या में दिवाली की पूर्व संध्या पर आयोजित होने वाला ‘दीपोत्सव’ वर्ष 2017 से शुरू हुआ था। यूपी सरकार दीपोत्सव कार्यक्रम को ‘राज्य मेला’ का दर्जा दे चुकी है। कोरोना की वजह से इस बार दीपोत्सव कार्यक्रम में जनता के कम संख्या में शामिल होने की संभावना है।
सीएम योगी की यादगार दीपोत्सव मनाने का सपना :- राम मंदिर निर्माण शुरू होने के बाद यह पहला दीपोत्सव है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने संस्कृति विभाग से ‘दीपोत्सव’ आयोजन पर एक विस्तृत प्रेजेंटेशन मांगी है। जिम्मेदार अफसर बताते हैं कि, सीएम योगी हर साल की तरह इस बार भी यादगार दीपोत्सव मनाने की ख्वाहिश रखते हैं। यह दीपोत्सव ऐसा मनाया जाए कि पूरी दुनिया के लोग इस घटना को वर्चुअली देख सकें।
दीपोत्सव ने जनता के मन को मोहा :- साल 2017 में दीपोत्सव शुरु किया गया। इस उत्सव में रिकॉर्ड संख्या 1.76 लाख मिट्टी के दीये जलाए गए। इस दीपोत्सव ने जनता के मन मोह लिया था। वर्ष 2019 में अयोध्या में हुए दीपोत्सव ने विश्व रिकॉर्ड बनाया। एक साथ 5.51 लाख दीप जलाने का विश्व रिकॉर्ड। इस विश्व रिकार्ड ने अपना नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल कराया। सरकार के प्रवक्ता श्रीकांत शर्मा ने कहाकि दीपोत्सव महोत्सव वर्ष 2019 में करीब 1.33 करोड़ रुपए खर्च किया गया था।
अयोध्या को कर देंगे रोशन :- अयोध्या को सजाने की तैयारियां कैसी हो इस पर मंथन चल रहा है। शीघ्र फैसला हो जाएगा। वैसे जानकारी के अनुसार, इस साल के दीपोत्सव कार्यक्रम में जलाए जाने वाले दीपों की संख्या अभी तय नहीं है। सूत्रों ने कहा कि राज्य का पर्यटन विभाग इस शहर को सुंदर तरीके से लाइटों से सजाना चाहता है। दीपोत्सव में शहर में एलईडी लाइटबॉक्स लगाई जाएंगी। ऐक्रिलिक शीट से बने बॉक्स एक नए तरीके से अयोध्या को रोशन करेंगे। शहर की सड़कों पर रथ पर सवार ‘राम दरबार’ को दशार्ती एक आश्चर्यजनक लाइफ-साइज आकृति भी लगाने की योजना है। योजना में सरयू नदी के तट पर राम की पैड़ी में राम दरबार की एक और आकृति बनाई जाएगी। यह करीब 18 फीट ऊंची संरचना होगी, जिसमें नक्काशीदार खंभे, शानदार सजावटी व मनमोहक वस्तुए शामिल होंगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो