Ayodhya deepotsav: अपना ही विश्व रिकॉर्ड ध्वस्त करने को बेताब अयोध्या, घाटों पर मार्किंग शुरू
अयोध्याPublished: Oct 14, 2023 08:25:10 am
उत्तर प्रदेश शासन एवं जिला प्रशासन के समन्वय से विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा 11 नवम्बर को दीपोत्सव भव्य बनाया जायेगा। राम की पैड़ी एवं चैधरी चरण सिंह के 51 घाटों का भौतिक सर्वेक्षण के साथ कर्मियों द्वारा मार्किंग को शुरू करने के लिए नाप जोख का कार्य शुरू कर दिया गया है।


राम की पैड़ी पर मार्किंग करवाती अवध विश्वविद्यालय की टीम।
Ayodhya News: डाॅ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा भव्य दीपोत्सव को एतिहासिक बनाने के लिए राम की पैड़ी एवं चौधरी चरण सिंह के 51 घाटों की मार्किंग का कार्य शुरू कर दिया गया। विवि की कुलपति प्रो0 प्रतिभा गोयल के दिशा-निर्देशन में शुक्रवार को दीपोत्सव नोडल अधिकारी प्रो0 संत शरण मिश्र, उपकुलसचिव दिनेश कुमार मौर्य, पूर्व दीपोत्सव नोडल अधिकारी प्रो0 शैलेन्द्र कुमार वर्मा एवं अन्य शिक्षकों ने भौतिक सर्वेक्षण कर घाटों का नाप जोख शुरू कराया। इसके अतिरिक्त दोनों स्थलों के पांच भंडार गृृह का भी निरीक्षण किया, जिसमें दीपोत्सव से संबंधित सामग्री रखी जायेगी। उसकी साफ-सफाई एवं बिजली व्यवस्था दुरस्त रखने का संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किया। दीपोत्सव नोडल अधिकारी प्रो0 संत शरण मिश्र ने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन एवं जिला प्रशासन के समन्वय से विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा 11 नवम्बर को दीपोत्सव भव्य बनाया जायेगा।