script

अयोध्या में एक नवंबर से शुरू होगा दीपोत्सव 2021, लेजर से दिखाएंगे रामायणकालीन दृश्य

locationअयोध्याPublished: Oct 22, 2021 07:32:48 pm

– अयोध्या में एक नवंबर से शुरू होगा दीपोत्सव 2021- दीपोत्सव के इंतजार में पलक पांवड़े बिठाए हैं अयोध्यावासी – इस बार अयोध्या के 32 घाटों पर 9 लाख दीए जलाने की तैयारी – एक और गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड अयोध्या के दीपोत्सव के नाम होगा दर्ज – घाटों पर लेजर से पेश होंगे रामायणकालीन मनोहरी दृश्य
 

ayodhya_deepotsav.jpg

अयोध्या का दीपोत्सव

अयोध्या. Deepotsav 2021 अयोध्या में एक नवंबर से दीपोत्सव शुरू होने जा रहा है। अयोध्यावासी व संत-भक्त सभी रामलला की नगरी अयोध्या में दीपोत्सव के इंतजार में पलक पांवड़े बिठाए हैं। इस बार अयोध्या के 32 घाटों पर 9 लाख दीए जलाने की तैयारी है। एक और गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड अयोध्या के दीपोत्सव के नाम दर्ज कराने के लिए प्रशासन, सरकार और स्वयंसेवी संस्थाएं जुटी हैं। यह दीपोत्सव कुछ खास होगा। घाटों पर लेजर शो किया जाएगा, जिसमें अयोध्या के रामायणकालीन मनोहरी दृश्य ऐसे पेश किया जाएगा की देखने वाला खो जाएगा।
सभी मुस्तैद :- दीपोत्सव में कोई चूक न हो जाए प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति मुकेश मेश्राम, जिलाधिकारी अनुज कुमार झा व अन्य विभागीय अधिकारी मुस्तैदी के साथ एक-एक कार्यक्रम पर गहरी निगाह रखे हुए हैं। अयोध्या डीएम अनुज कुमार झा ने बताया कि, 1 नवंबर से 6 नवम्बर तक दीपोत्सव का आयोजन होगा। जिसमें भगवान श्रीराम, माता सीता, अनुज लक्ष्मण का पुष्पक विमान से अयोध्या आगमन, उनका स्वागत, राजाभिषेक, हेलिकॉटर पुष्प वर्षा ये सभी कार्यक्रम रामकथा पार्क में आयोजित होंगे। राम कथा पार्क के मंच पर कई विदेशी कलाकार रामलीला प्रसंगों का मंचन करेंगे। अयोध्या में 30 द्वार अतिथियों के स्वागत के लिए बनाए गए हैं।
अयोध्या के नाम एक और कीर्तिमान, 20 करोड़ दर्शकों ने देखी रामलीला

आज से घाटों चित्रण का कार्य होगा शुरू :- डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय प्रशासन अयोध्या पांचवें दिव्य दीपोत्सव को भव्य बनाने के लिए जुट गया है। विश्वविद्यालय कुलपति प्रोफेसर रविशंकर सिंह ने कमर कस ली है। दीपोत्सव नोडल अधिकारी प्रोफेसर शैलेन्द वर्मा ने बताया कि दीपोत्सव को भव्य रूप देने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन 23 अक्टूबर से अयोध्या के 32 घाटों पर दीए, रामायणकालीन चित्रण का कार्य शुरू कर देगा। 3 नवम्बर को होने वाले दिव्य दीपोत्सव के तीन दिन पूर्व तक चित्रण का कार्य चलता रहेगा। फिर स्वयंसेवक दीए बिछाने का कार्य शुरू कर देंगे।
32 घाटों पर 9 लाख दीए लगाएंगे :- शैलेन्द वर्मा ने बताया कि, दीए बिछाने का कार्य में 12 हजार स्वयंसेवक, जिसमें 32 प्रेक्षक, 200 समन्वयक अयोध्या के 32 घाटों पर 9 लाख दीए लगाएंगे। जिसमें 7 लाख 51 हजार दीए प्रज्ज्वलित करेंगे। इसमें 20 बुर्ज को भी शामिल किया गया है। स्वयंसेवकों को दीए बिछाने व जलाने की सुरक्षा के तहत 14 गुना 14 का एक ब्लाक बनाया जाएगा, जिसमें दीए बिछाये जाएंगे। दीपोत्सव के दिन इन चित्रों में रखे दीए थ्रीडी एनिमेशन के साथ जलाएं जाएंगे।

ट्रेंडिंग वीडियो