रोशन होगी रामनगरी अयोध्या, हेरिटेज सिटी का अहसास कराएंगी पेंटिग्स
-रामनगरी को वल्र्ड क्लास सिटी बनाने में जुटी एनएचएआई
-सुंदरीकरण के कार्य पर खर्च कर रही 55 करोड़

पत्रिका ग्राउंड रिपोर्ट
अयोध्या. 5 अगस्त को श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए भूमिपूजन ऐतिहासिक उत्सव होगा। इस दिन हर घर जगजग होगा। लाखों दीपक जलाकर रामनगरी को रोशन करने की तैयारियां शुरू हो गयी हैं। अकेले डॉ.राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय सवा लाख दीपक जलाएगा। साथ ही विवि अयोध्या को रंगोली के खूबसूरत रंगों से सजाएगा। राम जन्मभूमि, अयोध्या के रास्ते, मंदिरों में और राम की पैड़ी पर दीपकों से जगमग करने के साथ यहां की दीवारें भी राममय की जा रही हैं।

पीएम के स्वागत में 55 करोड़ का खर्च :- राममंदिर के शिलान्यास के साथ अयोध्या का कायाकल्प भी शुरू हो चुका है। केंद्र और राज्य सरकार दोनों मिलकर अयोध्या को वल्र्ड क्लास सिटी बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं। पीएम नरेंद्र मोदी के अयोध्या आगमन से पहले रामनगरी की अलग तस्वीर पेश करने की योजना है। इसके लिए नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) 55 करोड़ की परियोजना पर काम कर रहा है। इसके तहत रामनगरी अयोध्या का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। एनएचएआई ने सौंदर्यीकरण के काम को दो भागों में बांटा है। पहला सिविल और दूसरा ब्यूटीफिकेशन वर्क। सिविल वर्क के लिए 40 करोड़ और ब्यूटीफिकेशन वर्क के लिए 15 करोड़ जारी किया जा चुका है। 30 फीसदी काम भी पूरा हो चुका है।

यह काम होने हैं :-
-अयोध्या को सुंदर बनाने के लिए सड़कों के किनारे खूबसूरत पेड़-पौधे और साज-सजावट के समान लगाए जाएंगे।
अयोध्या आने वाले दर्शनार्थियों के लिए इलेक्ट्रिक कार्ट के माध्यम से यातायात की सुविधा उपलब्ध होगी।
-शहर की सड़कों का चौड़ीकरण किया जा रहा है। ताकि यातायात व्यवस्था को सुगम बनाया जा सके।
-अयोध्या में कई जगह मल्टीलेवल पार्किंग की व्यवस्था की जा रही है ताकि बाहर से आने वाली बसों आदि को पार्किंग मिल सके।
-बसों के लिए अलग से हाईटेक बस स्टैंड बनाए जाएंगे।
-पूरे शहर की इलेक्ट्रिक केबल को अंडर ग्राउंड करने पर भी काम चल रहा है।
अब पाइए अपने शहर ( Ayodhya News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज