अयोध्या में लता मंगेशकर के गाने होने जीवंत अयोध्या दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विकास कार्य संबंधित कई स्थलों का निरीक्षण किया। और इन कार्यों को समय सीमा के अंदर पूरा करने का निर्देश भी दे दिया। वहीं जीका प्रशासन से कहा कि भारतरत्न स्वर कोकिला बहन लतामंगेश्कर के नाम पर भगवान श्री राम की जन्म स्थली अयोध्या के नगर निगम क्षेत्र में एक प्रमुख चैराहे को चिन्हांकित एवं नामकरण कर 15 दिन के अन्दर शासन को प्रस्ताव भेजे। और कहा कि बहन लता मंगेश्कर ने भगवान राम एवं हनुमान जी पर अनेको भजन एवं गीत गाये है उनके गीतो का प्रसारण भी अयोध्या में किया जायेगा।
सरयू घाट पर महाराणा प्रताप के मूर्ति का किया अनावरण प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुप्तार घाट पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा का भी अनावरण किया और इस दौरान उन्होंने न सिर्फ उनके शौर्य और पराक्रम को राष्ट्रीय अस्मिता से जोड़ा बल्कि अनुसूचित महिला के यहां भोजन करने का जिक्र कर सामाजिक ताने-बाने को भी मजबूत किया और कहा कि महाराणा प्रताप ने न सिर्फ अपने शौर्य और पराक्रम से जंगल में रहते हुए सेना तैयार की बल्कि मेवाड़ के उस भू-भाग को भी प्राप्त किया। जिस पर अकबर ने कब्जा कर लिया था। उन्होंने कहा कि गुरु गोविंद सिंह, महाराणा प्रताप और छत्रपति शिवाजी का शौर्य और पराक्रम सदैव ही प्रेरणादाई रहा है। यदि महाराणा प्रताप अकबर की अधीनता स्वीकार कर लेते तो वह भी अपना शासन बचा सकते थे लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया, महाराणा प्रताप ने भितरघातियों के बावजूद अकबर की सेना का मुकाबला किया। महाराणा प्रताप ने मानसिंह के साथ भोजन तक करने से इंकार कर दिया था। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप विधर्मियो और विदेशी शक्तियों से लड़ने की प्रेरणा देते हैं।