scriptअयोध्या में शुरू हुई 14 भाषाओं वाली रामलीला, देखें तस्वीरें | Ayodhya ki ramleela live update | Patrika News

अयोध्या में शुरू हुई 14 भाषाओं वाली रामलीला, देखें तस्वीरें

locationअयोध्याPublished: Oct 17, 2020 08:17:42 pm

Submitted by:

Abhishek Gupta

– फिल्मी किरदार निभा रहे भूमिका- देशभर से लायी गयी मिट्टी से बनी राम की मूर्तियां आकर्षण का केंद्र

Ramleela

Ramleela

पत्रिका न्यूज नेटवर्क.

अयोध्या. रामनगरी में फिल्मी सितारों के अभिनय से सज्जित रामलीला (Ayodhya Ki Ramleela) शुरू हो गई। पुण्य सलिला सरयू के तट (Saryu Ghat) पर स्थित शीर्ष पीठ लक्ष्मणकिला परिसर में विशाल मंच पर शाम सात बजे से 14 भाषाओं में रामलीला का मंचन शुरू हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रदेश के सांस्कृतिक मंत्री नीलकंठ तिवारी ने दीप प्रज्वल्लित कर किया। गणेश वंदना के साथ वर्चुअस रामलीला का आगाज हुआ। भगवान श्रीराम की प्रतिमाएं आकर्षण का केंद्र बनी हैं। यह प्रतिमाएँ भगवान श्री राम के जीवन चरित्र से जुड़े स्थानों से लाई गई मिट्टियों से बनाई गई है। समापन के दिनों में इस मूर्ति का विसर्जन भी होगा।
ये भी पढ़ें- अयोध्याः विवादित ढांचा ध्वंस मामले पर कोर्ट के फैसले को चुनौती देगा ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड

राम नगरी अयोध्या में आयोजित रामलीला में राम की भूमिका बॉलीवुड के युवा प्रतिभा माने जाने वाले अभिनेता सोनू डागर निभा रहे हैं, तो माता सीता की भूमिका अभिनेत्री कविता जोशी। इन दोनों कलाकारों के अलावा रामलीला में विभिन्न भूमिकाओं के लिए छह दर्जन से अधिक कलाकार रामनगरी पहुंचे हैं। रामभक्त हनुमान की भूमिका में बिदु दारा सिंह, रावण की भूमिका में शहबाज खान, भरत की भूमिका में सांसद एवं भोजपुरी फिल्मों के स्टार रविकिशन, अंगद की भूमिका में एक अन्य सांसद, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं प्रख्यात गायक मनोज तिवारी होंगे।
ये भी पढ़ें- जलालुद्दीन नगर होगा दशरथनगर, जानिए और किस रेलवे स्टेशन का बदलेगा नाम

Ramleela
वहीं अहिरावण की भूमिका में रजा मुराद, नारद की भूमिका में असरानी, सुबाहु और जनक की भूमिका में अवतार गिल, सुतीक्ष्ण की भूमिका में राजेश पुरी, केकई की भूमिका में अभिनेत्री रितु शिवपुरी, विभीषण की भूमिका में राकेश बेदी तथा सुरेंद्रपाल विभिन्न भूमिकाओं में नजर आएंगे।
Ramleela
शाम 7 बजे से रात 10 बजे तक प्रसारण-
रामलीला आयोजन समिति के अध्यक्ष सुभाष मलिक ने बताया कि 25 अक्टूबर तक देश दुनिया में सोशल मीडिया के जरिए रामलीला का प्रसारण किया जाएगा। साथ ही डीडी न्यूज़, डीडी नेशनल पर भी इसका सीधा प्रसारण शाम 7 बजे से रात 10 बजे तक देश की विभिन्न भाषाओं में किया जाएगा। वहीं 14 अलग-अलग भाषाओं में यूट्यूब प्लैटफॉर्म पर भी लोग इसे देख सकते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो