scriptayodhya Lord Shri Ram deepotsav Vice Chancellor | प्रभु श्रीराम की कृपा से निश्चित ही टूटेगा पिछला रिकार्ड: कुलपति | Patrika News

प्रभु श्रीराम की कृपा से निश्चित ही टूटेगा पिछला रिकार्ड: कुलपति

locationअयोध्याPublished: Nov 10, 2023 07:55:48 am

Submitted by:

rahul mishra

अवध विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो0 प्रतिभा गोयल ने दीपोत्सव की तैयारियों को लेकर राम की पैड़ी के घाटों का निरीक्षण किया।

ayodhya_deeepotsav_2023.jpg
कुलपति प्रो0 प्रतिभा गोयल ने राम की पैड़ी के घाटों का निरीक्षण किया।
Ayodhya Deepotsav: कुलपति प्रो0 गोयल ने बताया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अयोध्या दीपोत्सव ने विश्व पटल पर अमिट छाप छोड़ी है। इस दिन दुनियां की निगाहें अयोध्या पर टिकी होती है। निश्चित ही सांतवा दीपोत्सव भव्यता के साथ और अधिक एतिहासिक बनेगा।
कुलपति ने बताया कि शासन के 21 लाख दीए जलाने के लक्ष्य के सापेक्ष विश्वविद्यालय, सम्बद्ध महाविद्यालयों, इण्टर कालेजों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के 25 हजार वालंटियर्स द्वारा 24 लाख से अधिक दीए 51 घाटों पर बिछाये जा रहे है। प्रभु श्रीराम की कृपा से निश्चित ही पिछला रिकार्ड टूटेगा और पुनः विश्व रिकार्ड बनायेंगे।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.