ODOP उत्पादों की डिमांड बढ़ेगी राम कथा संग्रहालय में ओडीओपी उत्पादों का संग्रहालय बनने से देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु सूबे की इन लोकप्रिय उत्पादों की खासियतों से वाकिफ होंगे। संग्रहालय बन जाने से देश.विदेश में इन उत्पादों की बिक्री बढ़ेगी। इसके साथ ही इन उत्पादों की डिमांड भी बढ़ेगी। जिसके बाद कारीगरों की कमाई में इजाफा होगा।
यह भी पढ़ें - अब ओडीओपी से आएगा ढेर सारा पैसा, सभी दूतावास में लगेंगे ओडीओपी के डिस्प्ले ऑनलाइन खरीद का पूरा विवरण होगा अपर मुख्य सचिव डा नवनीत सहगल का कहना है कि, इस म्यूजियम से ओडीओपी उत्पादों को वैश्विक प्रचार मिलेगा। संग्रहालय के बाहर उत्पादों की बिक्री का प्रबंध भी किया जाएगा। संग्रहालय में ओडीओपी उत्पादों की ऑनलाइन खरीद का पूरा विवरण भी रखा जाएगा।
अब अंग्रेजी में गूंजेगी रामचरितमानस की चौपाईयां, जानें कैसे
यह भी पढ़ें
अन्य पर्यटन स्थलों पर भी बनेगा म्यूजियम
अपर मुख्य सचिव डा नवनीत सहगल ने बताया है कि, अयोध्या में ओडीओपी म्यूजियम बन जाने पर प्रदेश के अन्य महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों पर भी इस तरह के संग्रहालय बनाने पर विचार किया जाएगा। गौरतलब है कि प्रदेश सरकार के प्रयासों से ओडीओपी उत्पादों की मांग विदेशों में होने लगी है। प्रदेश से होने वाले कुल निर्यात में सबसे अधिक हिस्सेदारी ओडीओपी उत्पादों की हो गई है। भारत सरकार भी इस योजना से प्रभावित है। अब तो विदेशी अतिथियों को गिफ्ट में ओडीओपी उत्पाद देने का चलन शुरू कर दिया गया है। राम कथा संग्रहालय में बनेगा ओडीओपी म्यूजियम अयोध्या के जिला मजिस्ट्रेटए नीतीश कुमार ने कहा विभिन्न स्थानों का निरीक्षण करने के बाद यह निर्णय लिया गया कि ओडीओपी म्यूजियम राम कथा संग्रहालय से संचालित होगा। अयोध्या प्रशासन ने राम कथा संग्रहालय का चयन किया है ताकि यहां आने वाले भक्तों को ओडीओपी उत्पादों के बारे में भी पता चल सके।