scriptअयोध्या में बनेगी श्रीराम यूनिवर्सिटी, राम संस्कृति पर होगी रिसर्च | Ayodhya open Shriram University culture Research Dinesh Sharma | Patrika News

अयोध्या में बनेगी श्रीराम यूनिवर्सिटी, राम संस्कृति पर होगी रिसर्च

locationअयोध्याPublished: Mar 08, 2021 04:45:18 pm

Submitted by:

Mahendra Pratap

प्रस्ताव मांगा गया है, कई निजी कम्पनियों ने दिखाई प्रोजेक्ट में अपनी रुचि

अयोध्या में बनेगी श्रीराम यूनिवर्सिटी, राम संस्कृति पर होगी रिसर्च

अयोध्या में बनेगी श्रीराम यूनिवर्सिटी, राम संस्कृति पर होगी रिसर्च

लखनऊ. अयोध्या इस वक्त पुनर्निर्माण की प्रक्रिया से गुजर रहा है। रामलला मंदिर के साथ-साथ एक नई अयोध्या बसाई जा रही है। जहां अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों और श्रद्धालुओं के लिए खास ध्यान रखा जा रहा है। अब राम में गहरी रुचि रखने वाले लोगों के लिए यूपी सरकार एक विश्व विद्यालय खोलने जा रही है। यह राम, रामायण, राम संस्कृति और तमाम हिन्दू धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन और शोध का बड़ा केंद्र होगा। अयोध्या में बनने वाली इस विश्व विद्यालय का नाम श्रीराम यूनिवर्सिटी रखा जाएगा। प्रस्ताव मांगा गया है, कई निजी कम्पनियों ने इस प्रोजेक्ट में अपनी रुचि दिखाई है।
यूपी में कोरोना वैक्सीन लगवाएं और भारी इनाम पाएं

डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने कहाकि, शिक्षा जगत भी अयोध्या के रामराज की कल्पना में अहम भूमिका निभाएगा। इसके लिए ही प्रदेश सरकार श्रीराम विश्वविद्यालय की स्थापना करने जा रही है। इसमें भगवान राम की संस्कृति, रामायण और अन्य ग्रंथों पर शोध करने के साधन भी उपलब्ध होंगे। डॉ. शर्मा ने रविवार को यहां रामलला के दर्शन कर, राम जन्मभूमि परिसर में चल रहे मंदिर की नींव खोदाई का कार्य भी देखा।
उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने रविवार को बताया कि, जब हम ‘रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे’ का नारा लगाते थे तो लोग हमारा मजाक उड़ाते थे, अब राम मंदिर बनने की प्रक्रिया आरंभ हो गई है और अयोध्या भी बन रही है। अयोध्या हमारे लिए आस्था और श्रद्धा का केंद्र है। अयोध्या की विरासत प्राचीन है।
https://www.dailymotion.com/embed/video/x7y04h7
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो