scriptविवाद मुक्त हुई राम नगरी अब नए इतिहास का कीर्तिमान गढ़ेगी अयोध्या | Ayodhya Ram city will become a record for new history | Patrika News

विवाद मुक्त हुई राम नगरी अब नए इतिहास का कीर्तिमान गढ़ेगी अयोध्या

locationअयोध्याPublished: Oct 01, 2020 05:56:28 pm

Submitted by:

Satya Prakash

अयोध्या के 500 वर्षों का इतिहास व 28 वर्षों का विवाद हुआ समाप्त

विवाद मुक्त हुई राम नगरी अब नए इतिहास का कीर्तिमान गढ़ेगी अयोध्या

विवाद मुक्त हुई राम नगरी अब नए इतिहास का कीर्तिमान गढ़ेगी अयोध्या

ग्राउंड रिपोर्ट
अयोध्या : आजादी के बाद से राम नगरी अयोध्या विवादों के घेरे में रही है जिसके कारण पूरे विश्व में मंदिर मस्जिद के विवाद के नाम से भी अयोध्या जाना जाता रहा है लेकिन अब राम की नगरी अयोध्या विकास के नए स्वरूप के साथ विश्व में कीर्तिमान स्थापित करेगी जिसके लिए केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार ने हजारों करोड़ योजनाओं से अयोध्या के स्वरूप को बदलने का खाका तैयार किया है।
राम मंदिर का विवाद 500 वर्षों से रहा है लेकिन 9 नवंबर 2019 में यह इतिहास भी समाप्त हो गया जब सुप्रीम कोर्ट ने राम मंदिर के पक्ष में अपना फैसला सुना दिया तो वही अयोध्या विवाद को लेकर 1992 में हुई घटना ने नया इतिहास की कहानी रची थी लेकिन 28 वर्ष के बाद सीबीआई की कोर्ट ने बाबरी विध्वंस मामले पर भी अपना फैसला सुनाते हुए अयोध्या को विवाद मुक्त कर दिया अब राम की नगरी अयोध्या में किसी भी प्रकार का विवाद नहीं है बल्कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के साथ मस्जिद का निर्माण का कार्य भी शुरू हो चुका है। केंद्र व उत्तर प्रदेश सरकार की योजनाओं से अयोध्या के नए विकास का खाका भी तैयार किया जा रहा है जिसके तहत विश्व भर से आने वाले पर्यटकों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधा उपलब्ध कराए जाने की व्यवस्था की जा रही है। सरयू घाट से लेकर मठ मंदिरों तक नए विकास का खाका तैयार किया गया है जिसके तहत आकर्षक राम की पैड़ी व सरयू घाट, चौड़ी सड़कें, प्राचीन मठ मंदिरों के जीर्णोद्धार, श्री राम एयरपोर्ट, अंतर राज्य बस अड्डा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अयोध्या रेलवे स्टेशन का निर्माण, भजन संध्या स्थल, फाइव स्टार होटल, के साथ ही नव्य अयोध्या को तैयार किया जाने का कार्य शुरू कर दिया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो