scriptRam Mandir Bhumi Pujan : करोडों रामभक्तों को मिली मुंह मागी मुराद, सोशल डिस्टेंसिंग के साथ पीएम ने किया भूमि पूजन | Ayodhya Ram Mandir Bhumi Pujan PM Narendra Modi Latest Updates | Patrika News

Ram Mandir Bhumi Pujan : करोडों रामभक्तों को मिली मुंह मागी मुराद, सोशल डिस्टेंसिंग के साथ पीएम ने किया भूमि पूजन

locationअयोध्याPublished: Aug 05, 2020 12:54:46 pm

Submitted by:

Hariom Dwivedi

– Ayodhya Ram Mandir Bhumi Pujan Live: अयोध्या में शंखनाद से हुआ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत- पीएम मोदी ने खुद ही किया आचमन और लगाया चंदन – रामलला को किया साष्टांग दंडवत, की हनुमान परिक्रमा

Ram Mandir Bhumi Pujan : करोडों रामभक्तों को मिली मुंह मागी मुराद, सोशल डिस्टेंसिंग के साथ पीएम ने किया भूमि पूजन

लोगों का मानना है कि अगर कोरोना संक्रमण का खतरा न होता तो अयोध्या में पैर रखने की भी जगह नहीं मिलती।

लखनऊ. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पारम्परिक परिधान में राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन करने पहुंचे। आज उन पर सुनहरे रंग का कुर्ता और सफेद धोती खूब फब रही थी। अयोध्या पहुंचते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शंखनाद और जय श्रीराम के नारों से स्वागत किया गया। वह हनुमानगढ़ी में परिक्रमा की। रामलला को साष्टांग दंडवत कर प्रणाम किया और दर्शन-पूजा की। इस बीच वैदिक मंत्रोचारण और आशीष वचन पढ़े जा रहे थे। कोरोना खौफ के चलते पुजारियों ने न तो प्रधानमंत्री को चंदन लगाया और न ही पवित्र नदियों के जल से आचमन कराया गया। उन्होंने खुद आचमन किया और चंदन लगाया और पूजा की। इसके बाद प्रधानमंत्री ने जैसे ही 12 बजकर 44 मिनट आठ सेकेंड पर अभिजीत मुहूर्त में भूमि पूजन किया, रामभक्तों को मुंह मांगी मुराद मिल गई। पूरी अयोध्या नगरी घंटा-घड़ियाल, शंखनाद और जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा। कोरोना संक्रमण के चलते रामलला के दर्शन की टीस मन में दबाये देश-दुनिया के करोड़ों रामभक्त सुबह से न्यूज चैनल्स पर ही अपडेट लेते रहे। लोगों का मानना है कि अगर कोरोना संक्रमण का खतरा न होता तो अयोध्या में पैर रखने की भी जगह नहीं मिलती।
राम जन्मभूमि परिसर में विराजमान रामलला मंदिर के दो सहायक पुजारियों सहित 16 सुरक्षाकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाये गये थे। इसके बाद पूरे अयोध्या सेनेटाइज किया गया। कार्यक्रम में उन्हीं अतिथियों को एंट्री मिली, जिनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। राम मंदिर के लिए 175 अतिथियों को निमंत्रण दिया गया था। सभी को कोविड-19 टेस्ट कराने को कहा गया था। यह कोरोना का खौफ ही था कि कोई केंद्रीय मंत्री भूमि पूजन कार्यक्रम में नहीं शामिल हो सका। करीब तीन दशकों तक रामलला के वकील रहे केंद्रीय मंत्री रविशंकर भी क्वारंटाइन हैं। कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी अस्पताल में भर्ती हैं। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा भी क्वारंटाइन हैं। मंत्रियों सहित उत्तर प्रदेश के कई जनप्रतिनिधि भी संक्रमित हैं। इसके अलावा जो लोग अयोध्या पहुंचे हैं, वह सभी खुद को दूसरों दूर रखने की कोशिश करते नजर आये। हालांकि, कई जगहों पर रामभक्तों की उमड़ी भीड़ ने सोशल डिस्टेंसिंग को तार-तार कर दिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो