scriptराम मंदिर के मैप के लिए जमा करने होंगे पांच करोड़, बोर्ड की बैठक में पास हुआ नक्शा | Ayodhya Ram Mandir Five Crore tax latest news | Patrika News

राम मंदिर के मैप के लिए जमा करने होंगे पांच करोड़, बोर्ड की बैठक में पास हुआ नक्शा

locationअयोध्याPublished: Sep 02, 2020 02:24:59 pm

Ram Mandir Map हुआ पास, ट्रस्ट को विकास शुल्क के साथ-साथ अनुरक्षण शुल्क पर्यवेक्षण और लेबर सेस भी देना होगा।

राम मंदिर के मैप के लिए जमा करने होंगे पांच करोड़, बोर्ड की बैठक में पास हुआ नक्शा

राम मंदिर के मैप के लिए जमा करने होंगे पांच करोड़, बोर्ड की बैठक में पास हुआ नक्शा

अयोध्या. भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए मानचित्र को लेकर अयोध्या विकास प्राधिकरण की बैठक में सर्वसम्मति से मंदिर का नक्शा (Ram Mandir Map) पास हो गया है। बोर्ड के अध्यक्ष कमिश्नर एमपी अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में 274110 वर्ग मीटर के ओपन एरिया और लगभग 13000 वर्ग मीटर के कवर्ड एरिया का नक्शा पास हो गया है। ट्रस्ट को विकास शुल्क के साथ-साथ अनुरक्षण शुल्क पर्यवेक्षण और लेबर सेस भी देना होगा।
यह भी पढ़ें

अब नंदिनी गाय के शुद्ध घी से जलेगी अखंड ज्योति, महावीर मंदिर पटना ने दान किया 375 किग्रा घी

कवर्ड एरिया में बनेगा मंदिर

आपको बता दें कि 13000 कवर्ड एरिया में ही राम मंदिर बनेगा। फिलहाल डबलएमेंट शुल्क का कैलकुलेशन किया जा रहा है। जिसका लगभग पांच करोड़ रुपए विकास शुल्क और दूसरे शुल्क आने की उम्मीद है। इसमें निर्माण पर लगने वाला श्रमिक सेस भी शामिल है। ट्रस्ट की तरफ से जमा किया जाने वाला यह शुल्क आयकर छूट के बाद का है। बोर्ड से मानचित्र की मंजूरी के बाद प्राधिकरण शुल्क जमा करने के लिए ट्रस्ट को पत्र जारी करेगा। ट्रस्ट उसी के बाद धनराशि जमा करेगा। धनराशि जमा होने के बाद ही प्राधिकरण स्वीकृत मानचित्र ट्रस्ट को सौंपेगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो