scriptRam Mandir Ayodhya : खुशखबर, रामलला अगले साल 24 जनवरी को गर्भगृह में होंगे विराजमान, शुभ मुहूर्त निकाला | Ayodhya Ramlala seated sanctum sanctorum 24 Jan next year shubh muhurt | Patrika News

Ram Mandir Ayodhya : खुशखबर, रामलला अगले साल 24 जनवरी को गर्भगृह में होंगे विराजमान, शुभ मुहूर्त निकाला

locationअयोध्याPublished: May 28, 2022 05:34:54 pm

Ram Mandir Ayodhya अयोध्या में श्री रामलला भव्य मंदिर में गर्भगृह का निर्माण कार्य एक जून से प्रारंभ होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक जून को गर्भगृह के निर्माण कार्य का शुभारंभ करेंगे। आचार्य सत्येंद्र दास जी महाराज ने बताया कि, शुभ मुहूर्त जनवरी 24, 2024 को श्रीराम लला को विराजमान किया जाएगा।

Ram Mandir Ayodhya

Ram Mandir Ayodhya

अयोध्या में श्री रामलला भव्य मंदिर में गर्भगृह का निर्माण कार्य एक जून से प्रारंभ होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक जून को गर्भगृह के निर्माण कार्य का शुभारंभ करेंगे। इससे पूर्व सीएम योगी ने 25 मार्च 2020 को श्री रामलला को टेंट के मंदिर से निकालकर मानस मंदिर में स्थापित किया था। निर्माण कार्य पूर्ण होने पर रामलला 24 जनवरी, 2024 के शुभ मुहूर्त में इसमें विराजमान होंगे। वैसे तो रामनगरी अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण कार्य तेज गति से चल रहा है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की देखरेख में बन रहे मंदिर में गर्भ गृह लाल पत्थर से बन रहा है। श्रीराम लला जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास जी महाराज ने बताया कि, भगवान श्रीराम के मंदिर की प्रगति का कार्य 2023 में पूरा हो जाएगा। इस भव्य मंदिर का गर्भगृह लाल पत्थर से बन रहा है। इसी में शुभ मुहूर्त जनवरी 24, 2024 को श्रीराम लला को विराजमान किया जाएगा।
पांच दिनी पूजन कार्य आज से शुरू

अयोध्या में श्रीरामलला मंदिर के गर्भगृह निर्माण कार्य को लेकर मंदिर प्रांगण में पांच दिवसीय पूजन कार्य आज से प्रारंभ हो गया है। अयोध्या नगर निगम के महापौर ऋषिकेश उपाध्याय पूजन में यजमान बने हैं। पांच दिवसीय विशेष पूजन में देश के चुनिंदा 40 विद्वान सर्वदेव अनुष्ठान का संचालन कराएंगे। अनुष्ठान में सभी देवी-देवताओं को प्रसन्न करने के लिए विधिपूर्वक पूजन अर्चन किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें

उत्तर प्रदेश नए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान आज, चौंकाने वाला है नाम

5 जून को अनुष्ठान का होगा समापन

इस विशेष अनुष्ठान के तहत रुद्री, दुर्गा सप्तशती, विष्णु सहस्रनाम, चतुर्वेद का नियमित दो सत्रों में सुबह आठ से 11 व दोपहर तीन से 6.15 बजे तक पाठ हो रहा है। इसे संपन्न कराने के लिए राजस्थान से पंडित हितेश अवस्थी, सिद्धार्थनगर के उमेश ओझा, बंगाल के लीलाराम गौतम, दिल्ली के पवन शुक्ला, वाराणसी के रामजी मिश्रा तथा अयोध्या के दुर्गाप्रसाद, शिवशंकर वैदिक, रघुनाथदास शास्त्री, प्रमोद शास्त्री सहित 40 विद्वान मौजूद है। पांच जून को अनुष्ठान का समापन होगा, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या भी शामिल होंगे।
यह भी पढ़ें

यूपी में एक जुलाई से लगेंगे 4जी स्मार्ट प्रीपेड मीटर, बिजली उपभोक्ता हो जाएं अलर्ट

आशीष मिश्र करेंगे भूमि पूजन की साज-सज्जा

श्री रामलला मंदिर के गर्भ गृह के भूमि पूजन पर गर्भ गृह को फूल बंगले से सज्जित किया जाएगा। एक जून को होने वाले भूमि पूजन के लिए साज-सज्जा की तैयारी आशीष मिश्र को सौंपी गई है। आशीष मिश्र ने राममंदिर के भूमि पूजन में साज-सज्जा की थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो