scriptफिल्मी सितारों से सजेगी अयोध्या की रामलीला का होगा बड़ा आयोजन | Ayodhya Ramlila will be decorated with film stars | Patrika News
अयोध्या

फिल्मी सितारों से सजेगी अयोध्या की रामलीला का होगा बड़ा आयोजन

राम नगरी अयोध्या में एक बार फिर फिल्मी सितारों की रामलीला का आयोजन की जाने की तैयारी शुरू कर दी गई है 25 सितंबर से 5 अक्टूबर तक इस आयोजन को सरयू के तट पर किया जाएगा

अयोध्याMay 23, 2022 / 11:27 pm

Satya Prakash

फिल्मी सितारों से सजेगी अयोध्या की रामलीला का होगा बड़ा आयोजन

फिल्मी सितारों से सजेगी अयोध्या की रामलीला का होगा बड़ा आयोजन

अयोध्या. राम नगरी अयोध्या में एक फिर फिल्मी सितारों की रामलीला का आयोजन करने की बृहद योजना तैयार किया जा रहा है। इस बार भी कुछ नए अभिनेता व अभिनेत्री शामिल हो रही है। और इस रामलीला को लेकर पात्रो का भी चयन पूरा कर लिया गया है। इसके साथ ही दो वर्षों से महामारी के कारण स्थानीय लोगो को शामिल होने का परमिशन नही दिया गया था। लेकिन इस बार वर्चुवल देखे जाने के साथ स्थानीय लोगो के बैठने की भी व्यवस्था बनाई जा रही है।

रामलीला संस्थापक कमेटी के अध्यक्ष सुभाष मलिक बॉबी ने बताया की बीजेपी के सांसद रवि किशन राम भक्त केवट की भूमिका निभा रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ सांसद मनोज तिवारी परशुराम की भूमिका में दिखेंगे। इसी के साथ माता सीता का रोल इस बार जानी-मानी फिल्मी एक्ट्रेस दीक्षा रैना निभाएंगी। इन्होंने अब तक स्टेज प्ले में लगभग 300 नाटक किए हैं। साथ ही महाभारत सहित कई फिल्मों में किरदार निभा चुकी हैं । राम की भूमिका में इस बार भी राहुल भूचर दिखेंगे। इसी के साथ बिंदु दारा सिंह हनुमान की भूमिका में, शहबाज खान रावण, उपासना सिंह कैकेई, राजा जनक की भूमिका में गजेंद्र चौहान ,गूफी पेंटल देवर्षि, नारद गिरजा शंकर दशरथ सहित कई अन्य नामचीन फिल्मी हस्तियां रामायण के पात्रों को जीवंत करते हुए दिखेंगी।
अयोध्या में 25 सितम्बर से 5 अक्टूबर तक फिल्मी सितारों की रामलीला का आयोजन किया कयेगा। इस रामलीला के सेक्रेटरी शुभम मालिक ने बताया कि 25 सितंबर से शुरू होने वाली रामलीला को सुबह 7 बजे से रात 10 बजे तक दूरदर्शन सहित अन्य सोशल मीडिया के भी प्लेट फार्म पर दिखाई देगा। वहीं जानकारी दी कि अयोध्या की रामलीला में 2020 में भगवान श्री राम के भक्तो ने 16 करोड़ से ज्यादा रामलीला देखा था। और 2021 में 20 करोड़ से ज्यादा भगवान श्री राम के भक्तों ने देखा। और वर्ष 50 करोड़ से भी ज्यादा लोगो तक पहुंचाया जाएगा।

Home / Ayodhya / फिल्मी सितारों से सजेगी अयोध्या की रामलीला का होगा बड़ा आयोजन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो