scriptAyodhya temple opened at 1:00 pm on Kartik Purnima | पहली बार कार्तिक पूर्णिमा पर रात को 1:00 बजे खोला गया अयोध्या के मंदिरों का पट, जानिए पुरा मामला | Patrika News

पहली बार कार्तिक पूर्णिमा पर रात को 1:00 बजे खोला गया अयोध्या के मंदिरों का पट, जानिए पुरा मामला

locationअयोध्याPublished: Nov 08, 2022 01:00:50 pm

Submitted by:

Satya Prakash

राम नगरी अयोध्या में कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं को लेकर जिला प्रशासन ने मठ मंदिरों से मांगी थी सहमति

पहली बार कार्तिक पूर्णिमा पर रात को 1:00 बजे खोला गया अयोध्या के मंदिरों का पट, जानिए पुरा मामला
पहली बार कार्तिक पूर्णिमा पर रात को 1:00 बजे खोला गया अयोध्या के मंदिरों का पट, जानिए पुरा मामला
अयोध्या. कार्तिक पूर्णिमा पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु राम नगरी अयोध्या पहुंचे हैं। रात्रि के 12:00 बजे के बाद से ही पवित्र सरयू नदी में स्नान के बाद दर्शन पूजन प्रारंभ हो गया। और लगभग 1:00 बजे अयोध्या के मंदिर नागेश्वरनाथ व हनुमानगढ़ी के पट को खोल दिया गया था। सुबह 4:00 बजे अन्य मंदिरों के भी पट खुल गए। लेकिन सुबह 8:10 पर सूतक लगते ही सभी मंदिरों के पट पुनः को भी बंद कर दिया गया। अयोध्या के प्रमुख मंदिर राम जन्मभूमि, कनक भवन, हनुमानगढ़ी, नागेश्वरनाथ मंदिर सहित प्रमुख मंदिरों पर भारी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं को 8:10 के बाद दर्शन के ही वापस आना पड़ा इस दौरान भीड़ को नियंत्रित करने के लिए भारी पुलिस बल की तैनाती रही।
Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.