scriptAyodhya Vikas Kand : हाईटेक टाउनशिप और पर्यटन मिलकर बदलेंगे रामनगरी की तस्वीर | Ayodhya vikas kand : Nayya Ayodhya and Ichwakupuri | Patrika News

Ayodhya Vikas Kand : हाईटेक टाउनशिप और पर्यटन मिलकर बदलेंगे रामनगरी की तस्वीर

locationअयोध्याPublished: Aug 05, 2020 06:14:40 pm

Submitted by:

Hariom Dwivedi

Ayodhya Vikas Kand : अयोध्या से गुजरेगी सिक्स लेन रोड और जल्द शुरू होगा अंतराराष्ट्रीय एयरपोर्ट

Ayodhya : हाईटेक टाउनशिप और पर्यटन मिलकर बदलेंगे रामनगरी की तस्वीर

Ayodhya : हाईटेक टाउनशिप और पर्यटन मिलकर बदलेंगे रामनगरी की तस्वीर

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
अयोध्या. रामनगरी में मंदिर के शिलान्यास के साथ ही अब अयोध्या का विकास कांड (Ayodhya Vikas Kand) शुरू हो चुका है। आने वाले सालों में अयोध्या में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट होगा। अभी लखनऊ एयरपोर्ट से इसकी दूरी 150 किमी है। लखनऊ से गोरखपुर तक छह लेन रोड बन रही है। सहादतगंज से अयोध्या तक फोरलेन का निर्माण शुरू होने वाला है। श्रीराम मंदिर की भव्यता जहां लोगों को खींचेगी वहीं, यहां लगने वाली दुनिया की सबसे ऊंची भगवान राम प्रतिमा और नव्य अयोध्या पर्यटकों को आकर्षित करेगी। हाईटेक टाउनशिप और पर्यटन दोनो मिलकर यहां की तस्वीर बदलेंगे। रिवर रिजार्ट भी बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार देंगे। फूड इंडस्ट्री, हॉस्पिटली इंडस्ट्री और विशेष रूप से एक जिला एक उत्पाद के तहत चयनित गुड़ को अंतरराष्ट्रीय बाजार मिलेगा। भूमि पूजन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसके संकेत दिये। उन्होंने कहा कि मंदिर बनने के बाद अयोध्या की सिर्फ भव्यता ही नहीं बढ़ेगी, इस क्षेत्र का पूरा अर्थ तंत्र भी बदल जाएगा।

राम की सबसे ऊंची प्रतिमा
अयोध्या में कोदंड राम की 251 फीट प्रतिमा दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा होगी। यह माझा बरहटा में लगेगी। 83 हेक्टेयर भूमि में इसे लगाया जाएगा। प्रसिद्ध मूर्ति निर्माता रामसुतार इस काम को कर रहे हैं। अभी तक चीन में गौतमबुद्ध की मूर्ति विश्व में सबसे ऊंची है जिसकी ऊंचाई 208 मीटर है। मूर्ति में 20 मीटर ऊंचा चक्र होगा। यह 50 मीटर ऊंचे बेस पर खड़ी होगी। बेस के नीचे भव्य म्यूजियम होगा। टेक्नोलॉजी के जरिये भगवान विष्णु के सभी अवतारों को यहां दिखाया जाएगा। साथ ही डिजिटल म्यूजियम, फूड प्लाजा, लैंड स्केपिंग, लाइब्रेरी, रामायण काल की गैलरी आदि भी होंगी।
यह भी पढ़ें

दिव्य, अनुपम और अलौकिक होगा रामलला का मंदिर



नव्य अयोध्या
अयोध्या से 10 किलोमीटर दूर शाहनेवाजपुर गांव के निकट 400 हेक्टेयर में नव्य अयोध्या बसेगी। यह 500 एकड़ की हाईटेक टाउनशिप होगी। फाइव स्टार होटल्स, रिवर साइड रिजॉर्ट, मल्टी स्टोरी बिल्डिंग्स, आवासीय और व्यवासायिक प्लाट्स यहां होंगे। सरयू में क्रूज भी चलेंगे। बेहतरीन सड़कें, अंडरग्राउंड ड्रेनेज सिस्टम और अंडरग्राउंड इलेक्ट्रिक वायर लोगों को बसने के लिए प्रेरित करेंगी। सरयू किनारे स्टूडियो अपार्टमेंट और राम वन गमन मार्ग से इसका लिंक पर्यटकों के लिए अतिरिक्त आकर्षण होगा। इस पूरे प्रोजेक्ट में 1200 करोड़ का खर्च आएगा। इसी तरह इच्क्षावाकु पुरी से नयी आध्यात्मिक सिटी बसाने की योजना है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो