scriptayodhya yogi government meeting cabinet take many important decisions | अयोध्या में योगी कैबिनेट की बैठक आज, कई महत्वपूर्ण निर्णय लेगी सरकार | Patrika News

अयोध्या में योगी कैबिनेट की बैठक आज, कई महत्वपूर्ण निर्णय लेगी सरकार

locationअयोध्याPublished: Nov 09, 2023 05:53:26 am

Submitted by:

rahul mishra

मिशन 2024 को साधने के लिए मोदी-योगी सरकार धार्मिक सांस्कृतिक राष्ट्रवाद व विकास के मुद्दों पर काम कर रही है। 11 नवंबर को अयोध्या में भव्य दीपोत्सव से पहले योगी सरकार की पूरी कैबिनेट अयोध्या में बैठेगी।

ayodhya_yogi_cabinet_meeting.jpg
फ़ाइल फोटो।
Yogi Cabinet Meeting: 11 नवंबर को अयोध्या में भव्य दीपोत्सव से पहले योगी सरकार की पूरी कैबिनेट अयोध्या में बैठेगी। सीएम योगी अयोध्या में लगभग 4 घंटे के लिए कैबिनेट की बैठक में शामिल होने आ रहे हैं। इसके अलावा मुख्यमंत्री सहित उनकी कैबिनेट के मंत्रीगण अयोध्या में होने वाले दीपोत्सव की तैयारियों का भी जायजा लेंगे।
मुख्यमंत्री लगभग 11 बजे रामकथा पार्क पहुंचेंगे। इसके बाद मंत्रिमण्डल के सहयोगियों के साथ हनुमानगढ़ी में दर्शन पूजन करेंगे। वहीं से श्री राम जन्मभूमि परिसर का पूजन एवं श्री राम लला विराजमान मंदिर में पूजा आदि करेंगे। मुख्यमंत्री योगी लगभग 12 बजे अंतरराष्ट्रीय रामकथा संग्रहालय में मंत्रिमंडल परिषद की बैठक करेंगे।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.