ये भी पढ़ें- बदायूं गैंगरेपः मुख्य आरोपी ने किए चौंकाने वाले खुलासे, कहा- मृतका से थे संबंध, यूं हुई मौत हाजी महबूब ने बताया कि अयोध्या में जो मस्जिद गिराई गई थी उसको लेकर लखनऊ की हाई कोर्ट में अपील की गई है। सीबीआई की अदालत द्वारा आरोपियों के पक्ष में लिया गया फैसला गलत है। दुनिया जानती है कि इन्हीं लोगों के कहने पर बाबरी मस्जिद गिराई गई और कोर्ट ने इन्हें बरी कर दिया। इसलिए आज मैं उससे बड़ी अदालत में गया हूं। उन्होंने कहा कि इसमें मुख्य रूप से लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, उमा भारती, विनय कटियार सहित कई लोग शामिल हैं।
ये भी पढ़ें- यूपी एटीएस ने की गोरखपुर व संतकबीर नगर में छापेमारी, रोहिंग्या के संदेह पर चार गिरफ्तार इन लोगों को सजा मिलनी चाहिए- हाजी
उन्होंने आगे कहा कि इन लोगों को सजा मिलनी चाहिए। राम जन्मभूमि पर कुछ भी फैसला आया हो। चाहे वह मंदिर बन जाए। हम सब उसे मानते हैं, लेकिन बाबरी विध्वंस के जो आरोपी हैं, उनको सजा मिलनी चाहिए। लगभग 50 पेज की तैयार की गई याचिका कोर्ट में दी गई है।