scriptसवर्णों को आरक्षण देने के खिलाफ होने वाला था प्रदर्शन लेकिन हुआ कुछ और .. | Bamsef Protest against General reservation In ayodhya | Patrika News

सवर्णों को आरक्षण देने के खिलाफ होने वाला था प्रदर्शन लेकिन हुआ कुछ और ..

locationअयोध्याPublished: Mar 05, 2019 05:22:13 pm

अयोध्या में संविधान बचाओ संघर्ष समिति ने केंद्र सरकार द्वारा सवर्णों को आर्थिक आधार पर 10% आरक्षण देने की विरोध में भारत बंद का आह्वान किया था

Bamsef Protest against General reservation In ayodhya

सवर्णों को आरक्षण देने के खिलाफ होने वाला था प्रदर्शन लेकिन हुआ कुछ और ..


अयोध्या : बहुजन मुक्ति मोर्चा का भारत बंद अयोध्या में बेअसर देखा गया। संविधान बचाओ संघर्ष समिति के सैकड़ों कार्यकर्ता शहर के गुलाबबाड़ी में इकट्ठा होकर शहर के मुख्य मार्गो पर जुलूस निकालना चाह रहे थे लेकिन प्रशासन ने धारा 144 का हवाला देकर गुलाब बाड़ी मैदान में ही सारे कार्यकर्ता को कैद कर दिया। इस दौरान गुलाब बाड़ी छावनी में तब्दील देखा गया। बहुजन मुक्ति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रामधारी दिनकर ने कहा कि जिन पर संविधान की रक्षा का दायित्व है वही संविधान बचाओ रैली को रोकने का काम कर रहे थे।
अयोध्या में संविधान बचाओ संघर्ष समिति ने केंद्र सरकार द्वारा सवर्णों को आर्थिक आधार पर 10% आरक्षण देने की विरोध में भारत बंद का आह्वान किया था

बताते चलें कि संविधान बचाओ संघर्ष समिति ने केंद्र सरकार द्वारा सवर्णों को आर्थिक आधार पर 10% आरक्षण देने की विरोध में भारत बंद का आह्वान किया था साथ ही होने वाले लोकसभा चुनाव में ईवीएम के बजाय बैलेट पेपर से चुनाव करवाने की मांग भी की गई। उधर प्रशासन ने कहा कि जनपद में धारा 144 लागू है और बहुजन मुक्ति मोर्चा ने रैली की अनुमति नहीं ली थी जिसके कारण उन्हें शहर में जुलूस निकालने की अनुमति नहीं दी गई। बहुजन मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं को कड़ी सुरक्षा के बीच गुलाब बाड़ी मैदान में ही कैद रखा गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो