scriptPanchayat Chunav 2021 : BJP ने जिला मंत्री सहित 10 प्रत्याशियों को किया निष्काषित | BJP expelled 10 candidates in ayodhya | Patrika News
अयोध्या

Panchayat Chunav 2021 : BJP ने जिला मंत्री सहित 10 प्रत्याशियों को किया निष्काषित

भाजपा ने अनुशासनहीनता करने वाले 10 प्रत्याशियों को 6 माह के लिए किया निष्कासित

अयोध्याApr 11, 2021 / 11:59 pm

Satya Prakash

BJP

मिशन 2023: जनता की नब्ज टटोलने और सीएम चेहरे को लेकर भाजपा का अंदरूनी सर्वे शुरू

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क
अयोध्या. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की अनुमति से प्रदेश उपाध्यक्ष/ जिला प्रभारी पद्मसेन चौधरी ने पार्टी द्वारा घोषित किए गए उम्मीदवारों के खिलाफ लड़ रहे दस बागी उम्मीदवारों को पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने के कारण पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है ।यह जानकारी भाजपा जिलाद्य्क्ष संजीव सिंह जी ने दी हैं।
अयोध्या पंचायत चुनाव के दौरान प्रत्याशियों द्वारा भाजपा पार्टी के विरुद्ध कार्य किए जाने के आरोप में भाजपा के जिला मंत्री व पूर्व जिला मंत्री सहित 10 प्रत्याशियों को पार्टी से छह माह के लिए निष्कासित कर दिया गया है यह फैसला प्रदेश अध्यक्ष ले लिया है दरअसल पूर्व में ही दिए गए निर्देश के अनुसार जिला अध्यक्ष के द्वारा पंचायत चुनाव में पार्टी द्वारा घोषित प्रत्याशियों के विरूद्ध चुनाव लड़ने या अन्य किसी भी पार्टी विरोधी गतिविधि में संलिप्त नामों की सूची तलब की थी उसके उपरांत निर्णय लिया गया है।
भाजपा से निष्कासित किए गए प्रत्याशियों में हैर्टिंगन गंज प्रथम महेंद्र चौरसिया, अमानीगंज द्वितीय निर्मला देवी, तारुन प्रथम राम अरज वर्मा, बीकापुर द्वितीय जंग बहादुर सिंह, रुदौली चतुर्थ रामकरण रावत, मवई तृतीय राजेश सिंह यादव, मवई तृतीय अभिषेक यादव, मिल्कीपुर प्रथम लालचंद चौरसिया, बीकापुर प्रथम कृष्ण कुमार शर्मा, तारुन तृतीय उपेंद्र दुबे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो