scriptराजनीति : ब्राह्मण सम्मेलन से नाखुश हैं भाजपा के मंत्री लगाया बसपा पर बड़ा आरोप | BJP ministers unhappy with Brahmin convention | Patrika News

राजनीति : ब्राह्मण सम्मेलन से नाखुश हैं भाजपा के मंत्री लगाया बसपा पर बड़ा आरोप

locationअयोध्याPublished: Jul 20, 2021 10:28:50 am

Submitted by:

Satya Prakash

अयोध्या पहुंचे उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री ने 62 करोड़ की योजना का किया लोकार्पण व शिलान्यास

ब्राह्मण सम्मेलन से नाखुश हैं भाजपा के मंत्री लगाया बसपा पर बड़ा आरोप

ब्राह्मण सम्मेलन से नाखुश हैं भाजपा के मंत्री लगाया बसपा पर बड़ा आरोप

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क
अयोध्या. बसपा के ब्राह्मण सम्मेलन से भाजपा का बड़ा नुकसान ही सकता है। जिसको लेकर अब भाजपा असमंजस में है। रामनगरी पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने बसपा के ब्राह्मण सम्मेलन को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बसपा का इतिहास समाज तोड़ने का रहा है। और भारतीय जनता पार्टी सभी का सम्मान करती है। दरसल अयोध्या में 24 करोड़ की योजना का लोकार्पण व 38 करोड़ की योजना का शिलान्यास करने पहुंचे थे।
24 करोड़ कि योजना का लोकार्पण, 30 करोड़ की योजना का हुआ शिलान्यास

नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन मीडिया से बात करते हुए बताया कि बसपा द्वारा किए जा रहे ब्राह्मण सम्मेलन जाति के नाम पर लोगों को भड़काने का काम कर रही है। वहीं कहा कि सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास भाजपा का धेय है। प्रधानमंत्री आवास शहरी, पीएम सुनिधि योजना पटरी दुकानदारों के लिए,स्मार्ट सिटी योजना पूरे देश में उत्तर प्रदेश प्रथम स्थान पर है। स्वच्छता रैंकिंग में प्रदेश के कई महानगर व नगर अग्रणी भूमिका में है। वही बताया कि सभी योजनाओं में प्रदेश में तीव्र गति से कार्य हो रहा है।अयोध्या विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बने, विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल अयोध्या बने इस पर केंद्र व प्रदेश सरकार काम कर रही है। सभी विभाग मिलकर कार्य कर रहे है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो