scriptहजारों समर्थकों के साथ विहिप की धर्म सभा में पहुंचे भाजपा विधायक खब्बू तिवारी, कहा पहले राम भक्त बाद में भाजपा का विधायक | BJP MLA khabbu tiwari statement on ram mandir in ayodhya | Patrika News

हजारों समर्थकों के साथ विहिप की धर्म सभा में पहुंचे भाजपा विधायक खब्बू तिवारी, कहा पहले राम भक्त बाद में भाजपा का विधायक

locationअयोध्याPublished: Nov 26, 2018 11:20:56 am

इंद्र प्रताप तिवारी ने खुले लफ्जो में कहा कि पहले मैं रामभक्त हिंदू हूं और बाद में भाजपा का विधायक

ayodhya

हजारों समर्थकों के साथ विहिप की धर्म सभा में पहुंचे भाजपा विधायक खब्बू तिवारी, कहा पहले राम भक्त बाद में भाजपा का विधायक

अनूप कुमार

अयोध्या . विश्व हिंदू परिषद की विराट धर्म सभा को लेकर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने धीरे-धीरे समर्थन की आवाज मुखर कर दी है। रविवार की सुबह अयोध्या जिले की गोसाईगंज विधानसभा सीट से भाजपा विधायक इंद्र प्रताप तिवारी भी अपने हजारों समर्थकों के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। भाजपा विधायक की मौजूदगी के सवाल पर इंद्र प्रताप तिवारी ने खुले लफ्जो में कहा कि पहले मैं रामभक्त हिंदू हूं और बाद में भाजपा का विधायक।
राम मंदिर निर्माण के मार्ग में पद और सत्ता का कोई स्थान नहीं है। इसलिए हजारों कार्यकर्ताओं के साथ विराट धर्म सभा में शामिल हो रहे हैं। हर हाल में अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण होना चाहिए चाहे इसके लिए जो भी कदम उठाना पड़े। बताते चलें कि पूर्व से ही भाजपा के पूर्व सांसद विनय कटियार सहित अन्य नेताओं ने खुलकर इस कार्यक्रम का समर्थन किया था और कार्यक्रम की तैयारियों में हिस्सा भी लिया था। वहीं मुख्य कार्यक्रम स्थल बड़ा भक्तमाल बगिया में राम भक्तों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। धर्म सभा शुरू होने से पहले हजारों की संख्या में राम भक्तों का जमावड़ा आयोजन स्थल पर रहा। इसके अलावा बड़ी मात्रा में भी अयोध्या के प्रमुख मंदिरों में बड़ी मात्रा में राम भक्त दर्शन और पूजा करते नजर आए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो