scriptमां सरयू की आरती भगवान श्री राम की परंपरा : दिनेश शर्मा | BJP on tradition of Lord Ram | Patrika News

मां सरयू की आरती भगवान श्री राम की परंपरा : दिनेश शर्मा

locationअयोध्याPublished: Jun 14, 2019 10:10:42 pm

Submitted by:

Satya Prakash

प्रदेश के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने कहा माँ सरयू की आरती से प्रदेश बनेगा सशक्त राज्य, अयोध्या का होगा चौमुखी विकास

ayodhya

मां सरयू की आरती भगवान श्री राम की परंपरा

अयोध्या : राम नगरी अयोध्या पहुंचे उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा मां सरयू महोत्सव में शामिल हुए वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच माँ सरयू की आरती पूजा किया। इस दौरान अयोध्या के साधु संत भी मौजूद रहे ।
सरयू महोत्सव में शामिल हुए उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहां कि सरयू जल भी जल्द ही अविरल और निर्मल होगा,उन्होंने कहा कि गंगा मिशन के अंतर्गत अयोध्या की सरयू नदी और लखनऊ की गोमती नदी को भी शामिल किया गया है, जिस प्रकार भी चल रहा है और इसके नतीजे जल्द आने लगेंगे। सरयू मां की आरती का बड़ा महत्व है, उन्होंने कहा मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के काल से ही मां सरयू की आरती करने की परंपरा चली आ रही है, भगवान राम जब भी कोई पुण्य कार्य शुरू करते थे,तो सरयू मां की आरती करके ही शुरू कर थे। उन्होंने कहा कि सरयू मां की आरती से पूरे प्रदेश का विकास और कल्याण होगा यही नहीं, जहां अयोध्या की छटा निखरेगी, वहीं अयोध्या का चौमुखी विकास भी होगा। साथ कहा कि प्रदेश एक सशक्त राज्य बनेगा और अयोध्या का जो स्वरूप है वो कल्याणकारी रूप दिखाई पड़ता है। निजी क्षेत्र के स्कूलों की शुल्क उनको लिखकर मतानी संबंधी प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि हर जिले में शुल्क नियामक समिति बनी है, उसमें जो भी शिकायत करेगा उस पर कार्यवाही की जाएगी। कानून व्यवस्था के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि जिस तरह की घटनाएं प्रदेश में हो रही है उस पर नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम भी उठाए जा रहे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो