भाजपा के कार्यकर्ताओं ने किया धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन
भाजपा के कार्यकर्ताओं ने किया धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन

अयोध्या. सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का रास्ता साफ होने के बाद अब निर्माण की तैयारी की जा रही है। वहीं देश में सौहार्दपूर्ण वातावरण बने इसके लिए अयोध्या में भाजपा के पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं द्वारा अखण्ड रामायण का पाठ किया गया। इस दौरान अयोध्या के सांसद व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।
सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद सौहार्द के साथ राम मंदिर निर्माण के लिए भगवान से प्रार्थना की कि अब बिना किसी अड़चन के अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण प्रारम्भ किया जाए। मंगलवार को शुरू हुई अखंड रामायण का पाठ 24 घंटे तक चला जिसके बाद हवन पूजन कर इस आयोजन की समाप्ति हुई।
इस मौके पर भाजपा सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का रास्ता प्रशस्त किया है जिसको लेकर कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया है। 24 घंटे के अनवरत अखंड रामायण के बाद हवन पूजन कर प्रसाद का वितरण किया गया। लल्लू सिंह ने कहा कि प्रभु श्रीराम से कामना है कि देश समृद्ध और सुखी बने। और प्रभु श्रीराम से कामना किया कि अयोध्या देश का सर्वोत्तम नगर बने। साथ ही कहा कि केंद्र सरकार को फैसला करना है कि वह कब राम मंदिर का निर्माण शुरू करेगी।
अब पाइए अपने शहर ( Ayodhya News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज