scriptPatrika Impact : डीएम ने अपने हाथों से बांटा वृद्ध महिलाओं को कम्बल, हुई और भी व्यवस्था | Blanket Distribution Winter Blanket Distribution in Ayodhy | Patrika News

Patrika Impact : डीएम ने अपने हाथों से बांटा वृद्ध महिलाओं को कम्बल, हुई और भी व्यवस्था

locationअयोध्याPublished: Jan 12, 2018 12:43:06 pm

Submitted by:

Dhirendra Singh

ठंड में कम्बल को लेकर मुहिम, पत्रिका की खबर पर डीएम ने लिया संज्ञान।

Blanket Distribution

Blanket Distribution

अयोध्या. उत्तर प्रदेश में बीते पखवारे भर से ठंड का कहर लगातार जारी है, फैजाबाद जनपद में भी अभी तक ठंड के कारण कई लोगों की जान जा चुकी है। धार्मिक नगरी अयोध्या में ठंड से गरीब और निराश्रित लोगों को बचाने की प्रशासनिक कवायद में चूक की खबर पत्रिका उत्तर प्रदेश में प्रकाशित होने के बाद जिला प्रशाशन हरकत में आया और स्वयं डीएम फैजाबाद अनिल कुमार पाठक ने अयोध्या पहुंचकर निराश्रित महिलाओं के रहने का ठिकाना माइबाड़ा में पहुँच कर वृद्ध महिलाओं को काम्बाल वितरित किया। साथ ही वृद्ध महिलाओं को वृद्धा पेंसन व अन्य सरकारी सुविधाओं को देने के लिए अन्य अधिकारियों की टीम लगा दिया गया।

पत्रिका की पहल से जागा प्रशासन

बता दें कि वृद्धाश्रम में ठंड से ठिठुर रही महिलाओं की खबर को पत्रिका उत्तर प्रदेश ने दो दिन पूर्व प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इस खबर के प्रकाशन के बाद जिला प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए वृद्ध महिलाओं को कम्बल वितरित किए। वहीं नगर में अलाव जलवाने की व्यवस्था की और अयोध्या नगर में श्रधालुओं के लिए भी कोई प्रबन्ध न होने का भी खबर प्रमुखता से दिखाया था, जिसके कारण नगर निगम के नव निर्वाचन मेयर ऋषिकेश उपाध्याय तथा नगर आयुक्त एम पी सिंह व नगर निगम के अन्य अधिकारियों के साथ रेलवे स्टेशन के निकट सामुदिक केंद्र पर अस्थाई रैन बसेरा को बनाने के लिए मौके पर पहुंच गए। जहां 100 अधिक लोगों के लिए निःशुल्क व्यवस्था के तहत रैन बसेरा बना दिया गया। पत्रिका टीम से बात करते हुए नगर निगम आयुक्त एम पी सिंह ने बताया कि ठंड बहुत अधिक बढ़ चुकी है, जिसके कारण या रैन बसेरे का अस्थाई व्यवस्था की जा रही है, जिससे दूर दराज से आने वाली श्रद्धालु तथा गरीब मजदूर इस स्थान पर आकर सहारा ले सके, लेकिन वही पत्रिका टीम ने जब नगर आयुक्त से यह सुविधा देने में देरी होने पर सवाल किया तो उन्होंने बताया कि फैजाबाद में पहले ही एक अस्थाई रैन बसेरा का निर्माण किया जा चुका था, लेकिन अब अयोध्या में किया जा रहा है, जिससे जो व्यक्ति अयोध्या में मौजूद हैं और फैजाबाद तक ना पहुंच पा रहे हो उन्हें यह सुविधा मिलगी साथ ही श्रद्धालुओं को भी यह सुविधा मिल सकेगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो