scriptBrahma Vishnu Mahesh will be seen at garbhgrih of Ram temple. | राम मंदिर के गर्भगृह पर ब्रह्मा विष्णु महेश के भी होंगे दर्शन | Patrika News

राम मंदिर के गर्भगृह पर ब्रह्मा विष्णु महेश के भी होंगे दर्शन

locationअयोध्याPublished: Oct 22, 2023 07:14:16 am

Submitted by:

Satya Prakash

राम मंदिर निर्माण समिति की बैठक के पहले दिन मंदिर निर्माण के कार्यों पर हुआ मंथन, प्राण प्रतिष्ठा के पहले यात्री सुविधा केंद्र और प्राण प्रतिष्ठा के मुख्य द्वार को तैयार करने का निर्देश

15 दिसंबर तक कार्यों को पूरा करने का निर्देश
15 दिसंबर तक कार्यों को पूरा करने का निर्देश
राम मंदिर में रामलला के दर्शन के पहले राम भक्तों को गर्भगृह पर ब्रम्हा, विष्णु, महेश के एक साथ दर्शन प्राप्त होंगे। जिसके लिए गर्भगृह के मुख्य द्वार पर लेते अवस्था मे भगवान विष्णु नाभि से निकले भगवान ब्रह्मा जिसके बगल भगवान शंकर की मूर्ति को तारास जा रहा है।वहीं राम मंदिर के भुतल पर लगाये गए 166 खंभों पर देवी देवताओं और नृत्यांगनाओ की मूर्तियों को तारास जा रहा है। तो वही मंदिर में गर्भगृह के मुख्य द्वार पर लगाए गए मकराना मार्बल के पत्थरों पर भगवान गणेश हनुमान के साथ शंख चक्र गदा पुष्प को तरासने का कार्य किया जा रहा है।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.