script3.36 करोड़ जगमग होंगे अयोध्या के यह 6 मंदिर | Bristles 3.36 crore will be the sixth temple in Ayodhya | Patrika News

3.36 करोड़ जगमग होंगे अयोध्या के यह 6 मंदिर

locationअयोध्याPublished: Feb 24, 2021 11:56:10 pm

Submitted by:

Satya Prakash

पर्यटन विभाग ने मंदिरों के सजावट के लिए बनाई योजना

3.36 करोड़ जगमग होंगे अयोध्या के यह 6 मंदिर

3.36 करोड़ जगमग होंगे अयोध्या के यह 6 मंदिर

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क
अयोध्या. राम मंदिर (Ram Mandir) निर्माण के साथ अयोध्या के प्राचीन व ऐतिहासिक मंदिरों को संजोने का कार्य किये जाने की तैयारी है। जिसके लिए पर्यटन विभाग ने पहले चरण में 6 मंदिरों के सौंदर्यीकरण की योजना बनाई है जिसके लिए 3 करोड़ 36 लाख की धनराशि आवंटित भी कर दिया है।
प्रदेश योगी सरकार की मंशा अनुरूप अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के साथ सुंदर नगरी बनाने की कवायत शुरू कर दिया गया है। अयोध्या के छ प्रमुख मंदिर हनुमानगढ़ी, दशरथ महल, कनक भवन, राज द्वार मंदिर, दिगंबर अखाड़ा और छोटी देवकाली मंदिर फसाड लाइट से जगमग होंगे।जिसके लिए पर्यटन विभाग ने राजकीय निर्माण निगम को 3 करोड़ 36 लाख की धनराशि आवंटित किया है। पर्यटन अधिकारी राजेंद्र यादव ने बताया कि अयोध्या के चार प्रमुख मंदिरों में फसाड लाइट की सजावट की जानी है इसके लिए राजकीय निर्माण निगम को धन आवंटित कर दिया गया है। जल्दी इसका कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
यह भी पढ़े :

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो