scriptराजनीति : राम मंदिर निर्माण में देरी पर बसपा का बड़ा आरोप, संतों ने कहा इलाज कराने की जरूरत | BSP big allegation on delay in construction of Ram temple | Patrika News

राजनीति : राम मंदिर निर्माण में देरी पर बसपा का बड़ा आरोप, संतों ने कहा इलाज कराने की जरूरत

locationअयोध्याPublished: Jul 24, 2021 12:40:50 am

Submitted by:

Satya Prakash

अयोध्या पहुंचे बसपा के महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा का आरोप भाजपा नही चाहती हो मंदिर का निर्माण

 राम मंदिर निर्माण में देरी पर बसपा का बड़ा आरोप, संतों ने कहा इलाज कराने की जरूरत

राम मंदिर निर्माण में देरी पर बसपा का बड़ा आरोप, संतों ने कहा इलाज कराने की जरूरत

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क
अयोध्या. राम मंदिर निर्माण को लेकर बहुजन समाज पार्टी अयोध्या में भाजपा को कटघरे में खड़ा कर दिया है। अयोध्या पहुंचे बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने आरोप लगाया है कि भाजपा नही चाहती है कि मंदिर का निर्माण हो। और एक वर्ष हो रहा है लेकिन अभी नींव भी नही बन सका है। जब कि हमारी सरकार में एक वर्ष में भव्य स्मारक बन गया था।
मंदिर निर्माण नही करना चाहती है भाजपा : सतीश चंद्र मिश्रा

अयोध्या में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में शामिल होने अयोध्या पहुंचे थे इस दौरान रामलला का दर्शन कर विचार गोष्ठी में बताया कि अब समय आ गया है कि प्रदेश में ब्राह्मणों के हुए एनकाउंटर का बदला ले। भाजपा की सरकार में ब्राह्मण सबसे ज्यादा त्रस्त हुए हैं। उन पर अत्याचार हुआ है। अब 2022 में बसपा की सरकार बनेगी। वहीं कहा कि अयोध्या आये हैं इसके बाद वृंदावन मथुरा जाएंगे फिर काशी में भी बाबा विश्वनाथ का दर्शन करेंगे। वहीं राम मंदिर निर्माण को लेकर भाजपा कटाक्ष करते हुए कहा कि एक वर्ष से चंदा वसूला जा रहा है। लेकिन मन्दिर का नींव भी नही बना सके हैं।
मंदिर निर्माण पर लोगो को भड़का रही राष्ट्र विरोधी ताकते

मंदिर निर्माण कार्य पर बसपा के कटाक्ष पर संतों में नाराजगी है। जिसको लेकर कई बड़े संत बसपा के विरोध में खड़े हो गए हैं। मणिराम छावनी के उत्तराधिकारी कमल नयन दास ने कहा कि मंदिर का निर्माण तीब्र गति से अनवरत चल रहा है। औरबहुत जल्द मंदिर बन कर तैयार होगा। जिसमें श्री रामलला विराजमान होंगे वही कहा कि सतीश मिश्रा को सिर्फ वोट की राजनीति दिखाई पड़ रही है। इन्हें राष्ट्र से भी कुछ लेना देना नही है। यह लोग राष्ट्र विरोधी ताकते है। जो लोगो को भड़काने का कार्य कर रही है। इन्हें यदि मंदिर का निर्माण नही दिखाई पड़ रहा है तो इलाज कराएं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो