यूपी में पूर्ण बहुमत से बनेगी बसपा की सरकार अयोध्या के बीकापुर विधानसभा में प्रत्याशी सुनील पाठक के बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित पहुंचे सतीश चंद्र मिश्र ने कहा कि चौथे चरण का मतदान हो रहा है। तो वही दावा किया कि प्रदेश में बसपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है। जो लोग बहुजन समाज पार्टी को कम आंक रहे हैं उनको बहुत बड़ा झटका लगने वाला है। तीन चरणों की चुनाव के बाद बहुजन समाज पार्टी के पक्ष में एकतरफा मतदान हो रहा है। पूरा प्रदेश प्रदेश में कानून का राज स्थापित करवाना चाह रहा है। किसान का हक उसको मिले, महिलाएं सुरक्षित हो, बेरोजगारों को रोजगार मिले। वही सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा कि एक बार फिर प्रदेश की जनता पांचवी बार मायावती को मुख्यमंत्री बनाने जा रही है।
राम के नाम पर भाजपा ने मांगे वोट : सतीश चंद्र मिश्रा वही कहा कि अयोध्या जनपद के विधानसभाओं पर भी बहुजन समाज पार्टी की जीत मिलने जा रही है। साथ ही अयोध्या को लेकर भाजपा पर जमकर निशाना साधते हुए बताया कि भाजपा ने अयोध्या को बहुत धोखा दिया है। राम के नाम पर वोट मांगने का काम किया है इसके अलावा कुछ नहीं किया। अयोध्या के लोग भी यह जान ले उनके साथ धोखा हुआ है और अब यहां के लोग जागरूक हो चुके हैं और इस बार भाजपा को बाहर का रास्ता दिखाएं।