scriptमंदिर निर्माण से पहले परिसर से सटे क्षेत्र को संवारने की मुहिम तेज, मंडलायुक्त ने मांगी रिपोर्ट | campaign to beautify area adjacent to Ram temple complex intensified | Patrika News

मंदिर निर्माण से पहले परिसर से सटे क्षेत्र को संवारने की मुहिम तेज, मंडलायुक्त ने मांगी रिपोर्ट

locationअयोध्याPublished: Sep 28, 2021 10:19:33 am

Submitted by:

Satya Prakash

राम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण के बाद लाखों श्रद्धालुओं का हुजूम पहुंचेगा अयोध्या, जिला प्रशासन ने यात्री सुविधा को लेकर परिसर से सटे क्षेत्र को विकसित करने का कार्य किया तेज।

मंदिर निर्माण से पहले परिसर से सटे क्षेत्र को संवारने की मुहिम तेज, मंडलायुक्त ने मांगी रिपोर्ट

मंदिर निर्माण से पहले परिसर से सटे क्षेत्र को संवारने की मुहिम तेज, मंडलायुक्त ने मांगी रिपोर्ट

अयोध्या। राम मंदिर निर्माण के साथ राम जन्मभूमि परिसर के आसपास के क्षेत्र को विकसित किए जाने को लेकर अब मंडलायुक्त ने मोर्चा संभाल लिया है। मंडलायुक्त एमपी अग्रवाल के मुताबिक राम जन्म भूमि के आसपास बनने वाले सड़क व अन्य योजना के निर्माण में अस्थिरता सुविचार नहीं होगा तो वही उसकी गुणवत्ता को लेकर भी निर्देश जारी किया है। विकास की योजना को लेकर मंडलायुक्त के नेतृत्व में श्री राम जन्मभूमि के आसपास प्रस्तावित निर्माणाधीन विकास के कार्यों के साथ अन्य कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी व कार्रवाई संस्था के प्रतिनिधि व मुख्य विकास अधिकारी भी शामिल हुए।
राम जन्मभूमि परिसर से सटे क्षेत्र का होगा विकास

अयोध्या के मण्डलायुक्त एमपी अग्रवाल ने बताया कि विगत दिवस मुख्य सचिव द्वारा श्रीराम जन्मभूमि के साथ-साथ आस-पास के कार्यो की समीक्षा की गई जिसमें उनके द्वारा निर्देशित किया गया कि निर्माण कार्यो को गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाये तथा जो निर्माण कार्य पूर्ण होने की स्थिति में है उनके लोकार्पण के लिए रिर्पोट प्राप्त कर आवश्यक कार्यवाही की जाये। अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि के आसपास के सड़क निर्माण मरम्मत, पेयजल व सीवरेज संबंधी कार्य, मार्गो का सौन्दर्यीकरण, घाटो की मरम्मत आदि अनेक कार्य चलाये जा रहे है जिसमें मुख्य रूप से नगर निगम, जल निगम, सिचाई विभाग, पर्यटन, लोक निर्माण, संस्कृति विभाग, पुलिस विभाग आदि के महत्वपूर्ण कार्य है। इन कार्यो को गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के साथ ही अन्य जो अयोध्या जनपद के कार्य है उस पर भी प्राथमिकता से कार्य किया जाये।
150 परियोजनाओं से दी जाएगी यात्री सुविधा

मण्डलायुक्त ने कहा कि अयोध्या के विकास कार्यो की दो रिपोर्ट तैयार की जाय पहली जनपद अयोध्या की जिसमें लगभग 150 छोटी बड़ी परियोजनाएं शमिल है तथा दूसरी श्रीराम जन्मभूमि के आसपास जिसमें लगभग 75 परियोजनाएं सम्मिलित है ताकि उनकी अलग-अलग समीक्षा की जा सकें। जिसमें अयोध्या के विकास तथा पंचकोसी मार्ग, चैदह कोसी मार्ग एवं चैरासी कोसी मार्ग प्रमुख है। जिसमें केन्द्र के स्वदेश दर्शन योजना, पर्यटन विभाग, संस्कृति विभाग, नगर निगम, जल निगम, विद्युत निगम, लोक निर्माण, राष्ट्रीय राजमार्ग आदि की परियोजनाएं है। उसकी अलग से समीक्षा की जाय। इसका मुख्य उद्देश्य अयोध्या के सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता देना है। यह परियोजना मुख्यमंत्री के प्राथमिकता के कार्यो में प्रमुख है तथा उनके द्वारा इसकी नियमित समीक्षा की जाती है। उन्होंने कहा कि इसकी रिपोर्ट सम्बंधित कार्यदायी संस्था नामित संस्था से तैयार कराते हुये जिलाधिकारी अयोध्या के स्तर से परार्मश कराते हुये दो दिन में प्रस्तुत किया जाए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो