राम मंदिर के साथ परिसर के विकास पर ट्रस्ट का मंथन अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का कार्य प्रगति पर है। मंदिर के गर्भगृह की दीवार को खड़ा किया जा रहा है जिसमें लगभग अब तक 75 पत्थरों को लगाए गया है। तो वहीं मंदिर के चबूतरे को तैयार करने के लिए लगभग 10800 कर्नाटक के ग्रेनाइट पत्थर को लगाया गया है। इसके साथ मंदिर के नींव की सुरक्षा के लिए 3 दिशाओं में रिटेनिंगवाल का निर्माण बनाया जा रहा है। जिस पर मंदिर के चारों ओर परकोटा का निर्माण होगा यह पूरी योजना 5 एकड़ में बनाई जा रही है। और राम जन्मभूमि परिसर में मंदिर निर्माण के बाद यात्री सुविधा केंद्र राम कथा मंडप गौशाला व एक मल्टी थियेटर का निर्माण कराये जाने की योजना है। जिसको लेकर ट्रस्ट ने आर्किटेक्ट के साथ योजना कर रही है। ट्रस्ट के मुताबिक यात्री सुविधा केंद्र सहित अन्य विकास की योजना के तहत नक्शा बनाया जा रही है। और जल्द ही इसे अयोध्या विकास प्राधिकरण में पेश किया जाएगा।
राम मंदिर निर्माण के लिए चबूतरे के निर्माण में 60% कार्य पूरा राम जन्मभूमि परिसर में चल रहे मंदिर निर्माण की वर्तमान स्थिति को बताते हुए राम मंदिर ट्रस्ट केेेे सदस्य डॉ अनिल मिश्रा ने कहा कि 17000 पत्थर कुल प्लिंथ निर्माण में लगने थे। जिसमें 14000 पत्थर आ चुके हैं। आज 10800 पत्थर लगकर पूरे हो जाएंगे। जो क्रमसह पहली दूसरी और तीसरी लेयर का कार्य पूरा हो चुका है। चौथी लेयर स्टेप वाइज आगे बढ़ रहा है। जहां गर्भ गृह निर्माण के लिए पत्थरों को रखे जाने का कार्य जारी हुआ था वहां पर भी प्रगति है लगभग 75 पत्थर लग चुके हैं और गर्भ ग्रह के पत्थरों को लगने का काम नीचे से ऊपर की तरफ बढ़ना शुरू हो गया है और आगे बढ़ने का कार्य जैसे जैसे प्लिंथ निर्माण में पांचवे लेयर का काम आगे बढ़ेगा। वह उसी प्रकार से आगे बढ़ना शुरू हो जाएगा। फिलहाल अभी गर्भ ग्रह के परिक्रमा का निर्माण चल रहा है और वह धीरे-धीरे आगे बढ़ेगा अब ऊँचाई का काम बढ़ता जा रहा है। रिटेनिंग वॉल का काम की प्रगति में है 3 दिशाओं के दक्षिण दिशा में आधा, उत्तर दिशा में आधा और पश्चिम दिशा में पूरा कार्य लगभग हो गया है। आगे पर कोटि की जहां तक बात है उस पर भी विचार शुरू हो गया है जैसे ही रिटेलिंग वालों का कार्य पूरा किया जाएगा उधर परकोटे के डिजाइन का कार्य भी पूरा हो जाएगा और उसके बाद काम भी प्रारंभ हो जाएगा। अभी फिलहाल कहां जा सकता है कि चारों दिशाओं में मंदिर निर्माण का कार्य बरही तीव्रता के साथ चल रहा है पांचवां यात्री सुविधा केंद्र भी आने वाले बरसात के बाद शुरू होने की पूरी संभावना है और यह सब मिला कर के जो दिया गया समय है उसके अंतर्गत राम भक्तों को तैयार मिले ऐसा ट्रस्ट का प्रयास है।