script

सीएम योगी ने जगद्गुरु पुरुषोत्तमाचार्य के निधन पर जताया शोक

locationअयोध्याPublished: Mar 09, 2019 06:26:01 pm

जगदगुरु स्वामी रामानुजाचार्य जी के कार्यों को आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी – सीएम योगी

CM Yogi expressed condolence over Jagadguru Purushotamacharya demise

सीएम योगी ने जगद्गुरु पुरुषोत्तमाचार्य के निधन पर जताया शोक

अयोध्या : प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में सुग्रीव किला के महंत जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य महाराज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है | सीएम योगी आदित्यनाथ ने फोन द्वारा ब्रह्मलीन स्वामी जी महाराज के शिष्य विश्वेश प्रपन्नाचार्य से बातचीत कर उन्हें सांत्वना दी और स्वामी जी के निधन पर शोक जताया | मुख्यमंत्री द्वारा जारी शोक संदेश में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि जगतगुरु स्वामी रामानंदाचार्य पुरुषोत्तमाचार्य महाराज के निधन से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है | स्वामी जी एक वरिष्ठ धर्माचार्य एवं प्रकांड विद्वान थे | उन्होंने विभिन्न आध्यात्मिक एवं धार्मिक दायित्वों का कुशलता पूर्वक निर्वहन किया |
जगदगुरु स्वामी रामानुजाचार्य जी के कार्यों को आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी – सीएम योगी

सीएम योगी ने कहा है कि परम विरक्त स्वामी जी सदैव परमार्थ में लगे रहते थे | संत सेवा गौ सेवा संस्कृति भाषा के उन्नयन तथा विद्यार्थियों की शिक्षा में पूज्य स्वामी जी की विशेष रूचि थी | स्वामी जी के निधन से समाज के सभी सदस्य शोकाकुल हैं | जगदगुरु स्वामी रामानुजाचार्य जी के कार्यों को आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी | सीएम योगी आदित्यनाथ ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के प्रार्थना करते हुए स्वामी जी बी के अनुयायियों के प्रति संवेदना व्यक्त की है | बताते चलें कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दिवंगत जगतगुरु पुरुषोत्तमाचार्य से विशेष लगाव था और अक्सर अपनी अयोध्या यात्रा के दौरान वह उनसे मुलाकात करते थे | अभी 1 महीने पहले ही अपनी अयोध्या यात्रा के दौरान सुग्रीव किला आश्रम जाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिवंगत जगतगुरु पुरुषोत्तम आचार्य जी महाराज का कुशल क्षेम पूछा था और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की थी |

ट्रेंडिंग वीडियो