उत्तर प्रदेश के अयोध्या जनपद में भी कोरोना का प्रकोप जारी है। लगभग 1967 लोग इस संक्रमण से पीड़ित है तो वहीं सैकड़ों की तादात में लोगो की मौत भी हो चुकी है। अस्पतालों की जर्जर हालात के कारण लोगों का इलाज भी सही रूप से नहीं हो पा रहा है। ऑक्सीजन की कमी व मूलभूत सुविधाओं की कमी के कारण लोग इलाज के लिए दर-दर भटक रहे हैं।जिसको लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अधिकारियों साथ समीक्षा बैठक सुविधाओं को पूर्ण करने के लिए अयोध्या पहुंचेंगे। 2 बजकर 20 मिनट पर अयोध्या पहुंचेंगे इस दौरान कचेहरी परिसर स्थित कोविड कंट्रोल रूम का जायजा लेंगे जिसके बाद कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक कर हो रही समस्याओं के बारे में जानकारी लेंगे तो वहीं मिली जानकारी के मुताबिक इस दौरान अयोध्या के कई प्रमुख संतों से भी अयोध्या की स्थिति पर चर्चा कर सकते हैं।