scriptबड़ी खबर : जानिये अयोध्या में किस जगह लगने जा रही है दुनिया की सबसे बड़ी भगवान राम की प्रतिमा | CM Yogi Will make Worlds Biggest Statue of Lord Rama In Ayodhya | Patrika News

बड़ी खबर : जानिये अयोध्या में किस जगह लगने जा रही है दुनिया की सबसे बड़ी भगवान राम की प्रतिमा

locationअयोध्याPublished: Nov 28, 2018 04:11:01 pm

सीएम योगी अयोध्या में बनवा रहे हैं सरदार पटेल की स्टेच्यु आफ यूनिटी से भी बड़ी भगवान राम की प्रतिमा

CM Yogi Will make Worlds Biggest Statue of Lord Rama In Ayodhya

बड़ी खबर : जानिये अयोध्या में किस जगह लगने जा रही है दुनिया की सबसे बड़ी भगवान राम की प्रतिमा


अयोध्या : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूरे देश भर में लगातार उठ रही अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की मांग को देखते हुए अयोध्या में भगवान राम की विशालकाय प्रतिमा लगवाने की योजना को हरी झंडी देकर अयोध्या को एक नई पहचान देने की कोशिश की है | योगी सरकार ने अयोध्या में उस स्थान का भी चयन लगभग तय कर लिया है जहां पर भगवान श्री राम की 221 मीटर ऊंची प्रतिमा स्थापित होगी |और यह प्रतिमा पूरी दुनिया में सबसे ऊंची प्रतिमा होगी | योगी सरकार की योजना जिस दिन धरातल पर आई और पूरी हुई उस दिन अयोध्या में भगवान श्री राम की प्रतिमा गुजरात में सरदार पटेल की स्टैच्यू ऑफ यूनिटी को भी पीछे छोड़ देगी |
सीएम योगी अयोध्या में बनवा रहे हैं सरदार पटेल की स्टेच्यु आफ यूनिटी से भी बड़ी भगवान राम की प्रतिमा

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने अयोध्या में सरयू नदी के पूर्वी छोर पर रेल पुल के पांचवें पिलर के पास इस प्रतिमा की स्थापना की योजना बनाई है | जिसके लिए स्थान चिन्हित कर लिया गया है | जहां तक इस प्रतिमा के आकार और प्रकार का सवाल है तो अभी तक जो जानकारी मिली है उसमें भगवान श्री राम की प्रतिमा की ऊंचाई 151 मीटर होगी | भगवान श्री राम की प्रतिमा की छाया के लिए प्रतिमा के ऊपर 20 मीटर की ऊंचाई पर छत्र भी लगाया जाएगा | प्रतिमा के नीचे 50 मीटर का चबूतरा होगा | इस पूरी योजना के लिए करीब 25 एकड़ की भूमि का चयन किया गया है | जिस प्रकार से योगी सरकार इस योजना को लेकर सक्रियता दिखा रही है ,उससे लग रहा है कि आने वाले कुछ ही दिनों में अयोध्या में इस योजना पर काम भी शुरू हो जाएगा | वहीँ भगवान श्री राम की प्रतिमा का स्वरूप भी सीएम योगी ने कर लिया है |
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो