scriptकांग्रेस के इस बड़े नेता ने लगाया सनसनीखेज़ आरोप यूपी में सपा कर रही भाजपा की मदद | Congres leader Nirmal Khatri BIg Blame On Samajvadi Party | Patrika News
अयोध्या

कांग्रेस के इस बड़े नेता ने लगाया सनसनीखेज़ आरोप यूपी में सपा कर रही भाजपा की मदद

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कांग्रेस को कमजोर करने के लिए समाजवादी पार्टी भाजपा की मदद कर रही है

अयोध्याApr 16, 2019 / 06:32 pm

अनूप कुमार

Congres leader Nirmal Khatri BIg Blame On Samajvadi Party

कांग्रेस के इस बड़े नेता ने लगाया सनसनीखेज़ आरोप यूपी में सपा कर रही भाजपा की मदद

अयोध्या : फैजाबाद लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी व कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री ने समाजवादी पार्टी पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में प्रदेश में समाजवादी पार्टी भाजपा कि मदद कर रही है। उसका प्रदेश में चुनाव लड़ने का कोई लॉजिक नहीं है। जिस पार्टी के सर्वोच्च नेता मुलायम सिंह यादव लोकसभा में नरेंद्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री का आशीर्वाद दे चुके हूं वह पार्टी चुनाव में मोदी के खिलाफ भाषण देने का क्या तुक रखती है।
ये भी पढ़ें – तस्वीरों में देखें : अयोध्या में दिखा पीएम मोदी का दम भाजपा प्रत्याशी के नामांकन में जुटी भारी भीड़ मुकाबला हुआ और रोचक

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कांग्रेस को कमजोर करने के लिए समाजवादी पार्टी भाजपा की मदद कर रही है
अपने आवास पर पत्रकारों से बात करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी निर्मल खत्री ने कहा कि कांग्रेस को कमजोर करने के लिए समाजवादी पार्टी भाजपा की मदद कर रही है | ताकि लोकसभा में मुलायम सिंह का दिया हुआ आशीर्वाद फल सके। पूर्व जिला पंचायत सदस्य व भाजपा नेता हरिपाल वर्मा के कांग्रेस पार्टी ज्वाइन करने के मौके पर कांग्रेस प्रत्याशी डॉ निर्मल खत्री ने यह बयान दिया है |

Home / Ayodhya / कांग्रेस के इस बड़े नेता ने लगाया सनसनीखेज़ आरोप यूपी में सपा कर रही भाजपा की मदद

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो