scriptकांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी बनी राम भक्त | Congress general secretary Priyanka Gandhi made Ram Bhakta | Patrika News

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी बनी राम भक्त

locationअयोध्याPublished: Mar 25, 2019 03:27:29 pm

Submitted by:

Satya Prakash

प्रियंका गांधी के अयोध्या आगमन को लेकर गर्म हुई सियासत अयोध्या में प्रियंका के राम भक्त बताए जाने का पोस्टर फोटो हो रहा वायरल

ayodhya

कांग्रेस के महासचिव प्रियंका गांधी बनी राम भक्त

अयोध्या : कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के अयोध्या आगमन को लेकर अयोध्या में कार्यकर्ताओं द्वारा तैयारियां जोरों से की जा रही है तो वही प्रियंका गांधी के स्वागत के लिए सोशल मीडिया पर प्रियंका गांधी का अयोध्या में स्वागत को लेकर तरह तरह के मैसेज फैलाई जा रहे हैं वहीं सोशल मीडिया पर वायरल हो रही पोस्टर फोटो में प्रियंका गांधी को राम भक्त बताया जा रहा है । जिसको कारण एक बार फिर राम के नाम की सियासत गर्म हो चुकी है।
भगवान श्री राम के नाम को लेकर एक बार फिर सियासत तेज हो चुकी है लेकिन इस बार भाजपा की जगह कांग्रेस के प्रियंका गांधी और राहुल गांधी को भगवान राम के साथ जोड़ा जा रहा है वहीं अयोध्या में प्रियंका गांधी के दौरे को लेकर तैयारियां चल रही है उनके आगमन के स्वागत को लेकर इस बार प्रियंका गांधी को राम भक्त बताया जा रहा है वायरल हो रही इस पोस्टर को लेकर एक बार फिर सियासत गर्म हो चुकी है अब कहीं ना कहीं कांग्रेसी अब इस मौके को गवाना नहीं चाहेगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो