scriptइस दिन अयोध्या आएंगे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले, जानें किसने दिया है उन्हें न्योता? | congress state president nana patole visit ayodhya in 7 june | Patrika News

इस दिन अयोध्या आएंगे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले, जानें किसने दिया है उन्हें न्योता?

locationअयोध्याPublished: May 21, 2022 09:11:21 am

Submitted by:

Jyoti Singh

महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने कहा है कि अयोध्या में दशरथ गाडी के प्रमुख महंत बृजमोहन दास ने पिछले सप्ताह मुंबई में कांग्रेस कार्यालय में उनसे मुलाकात की और उन्हें अयोध्या आने के लिए निमंत्रण दिया है।

nana-patole.jpg
महाराष्ट्र और अयोध्या को लेकर लेकर इन दिनों हर तरफ चर्चाएं जोरों पर है। कुछ दिन पहले ही महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने अयोध्या दौरे का ऐलान किया था। लेकिन यूपी में जिस तरह से उनका विरोध होना शुरू हुआ तो उन्होंने अयोध्या न आने का मन बना लिया। आखिर में उन्हें अपना दौरा रद्द करना पड़ा। वहीं अब खबर है कि माहारष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले अयोध्या आ सकते हैं। दरअसल नाना पटोले ने ऐलान किया है कि वह 7 जून को दर्शन करने के लिए अयोध्या जाएंगे।
ये भी पढ़ें: Today Petrol Diesel Price in Meerut : सीएनजी के बढ़े दामों के बीच जानिए आज क्या है पेट्रोल डीजल का भाव

क्या कहा कांग्रेस नेता ने

आपको बता दें कि महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने कहा है कि अयोध्या में दशरथ गाडी के प्रमुख महंत बृजमोहन दास ने पिछले सप्ताह मुंबई में कांग्रेस कार्यालय में उनसे मुलाकात की और उन्हें अयोध्या आने के लिए निमंत्रण दिया है। वहीं महाराष्ट्र राज्य कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता अतुल लोंधे ने कहा कि नाना पटोले ने उनका निमंत्रण स्वीकार कर लिया है। यह एक राजनीतिक यात्रा नहीं है, बल्कि एक तीर्थयात्रा है।
आदित्य ठाकरे भी जाएंगे अयोध्या

नाना पटोले ने शुक्रवार को नागपुर में मीडिया से बातचीत में कहा कि अयोध्या जाने के लिए कुछ मंत्रियों सहित राज्य के कई कांग्रेस नेताओं ने उनके साथ जाने की इच्छा व्यक्त की है। बता दें कि महाराष्ट्र के पर्यटन और पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे का भी 15 जून को अयोध्या जाने और इस्कॉन मंदिर के दर्शन करने का कार्यक्रम है। उधर, संजय राउत ने भी कहा था कि आदित्य ठाकरे के नेतृत्व में शिवसेना के सैकड़ों कार्यकर्ता अयोध्या जाएंगे। इसके पीछे कोई राजनीति नहीं है। यह हमारी आस्था का मसला है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पहले भी अयोध्या जा चुके हैं और भविष्य में भी जाएंगे।
ये भी पढ़ें: योगी सरकार ने युवाओं को दी सौगात, इस योजना के जरिए लाखों को मिल सकेंगे रोजगार के नए अवसर

राज ठाकरे ने ट्वीट कर ये कहा था

गौरतलब है कि इससे पहले मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे 5 जून को अयोध्या जाने वाले थे। हालांकि उनके अयोध्या दौरे का उत्तर प्रदेश के नेताओं ने कड़ा विरोध किया था। फिर भी राज ठाकरे अपने अयोध्या दौरे पर अड़े थे। 17 अप्रैल को ठाकरे ने पुणे में घोषणा की थी कि वह भगवान राम का आशीर्वाद लेने के लिए 5 जून को अयोध्या जाएंगे। इस बीच वहीं अयोध्या दौरे को स्थगित करने की जानकारी देते हुए राज ठाकरे ने ट्वीट भी किया। उन्होंने लिखा था कि अयोध्या का दौरा स्थगित कर दिया गया है। 22 मई को पुणे में होने वाली रैली के बाद फैसला लिया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो