राम मंदिर निर्माण में लगेंगे तांबे की पत्ती राम जन्मभूमि परिसर में बनने वाले राम मंदिर में पत्थरों को जोड़ने के लिए तांबे की पत्तियों को लगाया जाएगा। इसके लिए लगभग 35360 तांबे की पत्तियां राम जन्मभूमि परिसर पहुंच चुकी हैं तो वही मंदिर मंदिर निर्माण में लगभग 70000 से अधिक पट्टियों की आवश्यकता है। इसके लिए 27 टन प्लेट के ऑर्डर दिया गया था। यह पत्तियां 256 मिली मीटर लंबी 32 मिली मीटर चौड़ी और 6 मिलीमीटर मोटी साइज में लगाई जाएंगी। वैज्ञानिकों का मानना है कि गिरने वाले आकाशीय बिजली तांबे की छड़ों के कारण उसका प्रभाव कम हो जाता है। इसके कारण नुकसान की भी क्षमताएं कम होती हैं।
हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड के द्वारा मंगाई गई तांबे की छड़ राम मंदिर ट्रस्ट के मुताबिक परिसर में मंदिर का निर्माण के लिए देश भर के इंजीनियर वास्तु शास्त्री व अलग-अलग विधाओं में ख्यात प्राप्त वैज्ञानिकों के द्वारा रिसर्च किया जा रहा है। अयोध्या में बनने वाला मंदिर दुनिया का सबसे सुंदर होगा इसके लिए मंदिर सुरक्षा की भी जरूरी है। राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डॉ अनिल मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि मंदिर निर्माण में लगने वाले तांबे की जो पत्तियां है वह भी हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड भेजना प्रारंभ कर दी है वही बताया कि हमारी कार्य प्रगति भी ठीक दिशा में चल रही है और हमें विश्वास है कि अपने निश्चित समय सीमा में भगवान श्री राम लीला का दर्शन उनके भव्य मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए भी प्रारंभ हो जाएगा।