Ram Mandir Katha Quiz 1: राजा दशरथ का पुत्र वियोग और श्रवण कुमार की कथा
अयोध्याPublished: Sep 20, 2023 12:15:54 pm
Ram Mandir Katha Quiz 1: इस लघुकथा में राजा दशरथ और श्रवण कुमार की कहानी बताई गई है। साथ ही, कथा के अंत में एक क्विज भी दिया गया है, जिसके विजेता को सर्टिफिकेट दिया जाएगा। साथ ही एक लकी विजेता को मिलेगा पत्रिका समूह की ओर से राम मंदिर ट्रिप का मौका।


राजा दशरथ का पुत्रवियोग और श्रवण कुमार की कथा
Ram Mandir Katha Quiz 1: श्रवण कुमार को उनके माता-पिता के प्रति अनंत भक्ति व प्रेम के कारण जाना जाता है। वे अपने अंधे माता-पिता के एकलौते संतान थे। एक बार, जब वे अपने अंधे माता-पिता की प्यास बुझाने के लिए बगल के तालाब से पानी लेने गए, तो अयोध्या के राजा दशरथ के एक बाण के कारण उनकी मृत्यु हो गई। सनातन धर्म में जब भी माता-पिता की सेवा करने की चर्चा होती है, श्रवण कुमार का नाम सबसे पहले आता है। आइए जानते हैं आखिर श्रवण कुमार कौन थें और राम कथा से इनका क्या सम्बन्ध है। इसी कथा पर आधारित कुछ प्रश्न क्विज के रूप में दिए गए हैं। क्विज का लिंक कथा के अंत में मिल जाएगा।