scriptमस्जिद निर्माण में हो रही देरी, ट्रस्ट ने लगाया राजनीति का आरोप | delay in construction of mosque in dhannpur | Patrika News

मस्जिद निर्माण में हो रही देरी, ट्रस्ट ने लगाया राजनीति का आरोप

locationअयोध्याPublished: Nov 27, 2021 11:27:20 pm

Submitted by:

Satya Prakash

अयोध्या में मंदिर का निर्माण शुरू हो चुका है। लेकिन अभी तक मस्जिद निर्माण के लिए कार्यवाहीं पूरा नही किया जा सका है।

मस्जिद निर्माण में हो रही देरी, ट्रस्ट ने लगाया राजनीति का आरोप

मस्जिद निर्माण में हो रही देरी, ट्रस्ट ने लगाया राजनीति का आरोप

अयोध्या. राम मंदिर निर्माण का कार्य किया जा रहा है। लेकिन मस्जिद निर्माण में नक्शे को पास किये जाने को लेकर कागजी कार्य वही पूरी नही हो सकी है। इसके कारण मस्जिद निर्माण में देरी हो रही है। हिंदू सलामी कल्चर के ट्रस्टीयों ने इसे राजनीतिक करार दिया है। उनके मुताबिक मस्जिद निर्माण अड़ंगा लगाया जा रहा है।
मस्जिद निर्माण मे लंबे समय से अभी प्रक्रिया है अधूरी

अयोध्या धाम से 20 किलोमीटर दूर स्थित धन्नीपुर गांव में मस्जिद निर्माण की तैयारी है। जिसके लिए 23 मई 2021 में ही ऑनलाइन के माध्यम से नक्शा जमा किया जा चुका है। जिसको लेकर अयोध्या विकास प्राधिकरण ने इंडो इस्लामिक कल्चर फाउंडेशन ट्रस्ट से एयरपोर्ट अथॉरिटी सहित जिला प्रशासन व मुख्य प्रदूषण, जल निगम, फायर विभाग, एलिगेशन डिपार्टमेंट सहित अन्य विभाग की एनओसी मांगी गई है। जिसके बाद ही नक्शे की स्वीकृति होगी। लंबे समय बीत जाने के बाद भी अभी प्रक्रिया अधूरी है।
अयोध्या विकास प्राधिकरण की प्रक्रिया से नाराज है ट्रस्टी

इंडो इस्लामिक कल्चर फाउंडेशन ट्रस्ट के मुताबिक एक एनओसी लेने में लंबी प्रक्रिया पूरी ही रही है। जिसके कारण देरी हो रही है। जल्द इस कार्य पूरा कर लिया जाएगा। लेकिन इन दौरान नक्शा पास किये जाने की इस लंबी कार्यवाही से नाराज हैं। और कैमरे से बचते हुए जाहिर किया कि मस्जिद निर्माण को लेकर राजनीति हो रही है। 9 नवंबर 2019 में फैसला आने के बाद 2020 में मंदिर निर्माण के लिए आफ लाइन नक्शा पास किये जाने की कार्यवाही पूरा किया गया। लेकिन मस्जिद निर्माण में ऑफ लाइन नक्शे को नही जमा किया गया। बल्कि ऑनलाइन पास कराये की कार्यवाहीं की गई। इसमें कई विभागों के द्वारा एनओसी जमा करने के लिए कहा गया है। जिस पर प्रक्रिया की जा रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो