scriptदिल्ली के केजरीवाल सरकार की पहली दर्शन यात्रा ट्रेन पहुंची अयोध्या, फूलों से हुआ यात्रियों का स्वागत | Delhi first Darshan Yatra train of Kejriwal government reached Ayodh | Patrika News
अयोध्या

दिल्ली के केजरीवाल सरकार की पहली दर्शन यात्रा ट्रेन पहुंची अयोध्या, फूलों से हुआ यात्रियों का स्वागत

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव तैयारी के बीच केजरीवाल की पहली ट्रेन यात्रा आज अयोध्या पहुंची जिसमें 960 यात्री भगवान श्री रामलला का दर्शन करेंगे।

अयोध्याDec 04, 2021 / 11:23 am

Satya Prakash

दिल्ली कि केजरीवाल सरकार की पहली दर्शन यात्रा ट्रेन पहुंची अयोध्या, फूलों से हुआ यात्रियों का स्वागत

दिल्ली कि केजरीवाल सरकार की पहली दर्शन यात्रा ट्रेन पहुंची अयोध्या, फूलों से हुआ यात्रियों का स्वागत

अयोध्या. दिल्ली की केजरीवाल सरकार की पहली स्पेशल अयोध्या दर्शन ट्रेन यात्रा आज राम नगरी पहुंची। जहां अयोध्या रेलवे स्टेशन पर आईआरसीटीसी के अधिकारियों के द्वारा यात्रियों का लोक नृत्य व फूलों से स्वागत किया गया। 2 दिन की इस यात्रा 960 यात्री श्री रामलला का दर्शन करेंगे जिसके बाद पुनः दिल्ली के लिए रवाना होगी।
दिल्ली सीएम के वादे की पहली ट्रेन पहुंची अयोध्या

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारी जोरों पर है इस बार आम आदमी पार्टी भी उत्तर प्रदेश में अपने भाग्य को आजमा एगी इसको लेकर पूर्व में राष्ट्रीय अध्यक्ष व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अयोध्या दौरे पर पहुंचे थे जहां भगवान श्री राम लला का दर्शन के बाद दिल्ली से अयोध्या स्पेशल तीर्थ यात्रा चलाई जाने की घोषणा की थी। साथ ही दिल्ली की कैबिनेट में इस योजना को स्वीकृति भी मिल गई थी।
अयोध्या में प्रमुख स्थलों का दर्शन करेंगे तीर्थयात्री

दिल्ली की केजरीवाल सरकार की अयोध्या दर्शन यात्रा की पहली ट्रेन सुबह 10:00 बजे अयोध्या पहुंची जहां पर भव्यता के साथ यात्रियों का स्वागत किया गया जिसके बाद सभी यात्रियों को अयोध्या के 25 विभिन्न धर्मशाला में रोका। जहां विश्राम के बाद अयोध्या में भगवान श्री राम लला, हनुमानगढ़ी, कनक भवन, नागेश्वरनाथ मंदिर, सरयू घाट सहित अन्य कई का दर्शन कराया जाएगा। वहीं दो दिवसीय यात्रा के बाद 5 दिसंबर को ट्रेन दिल्ली के लिए यात्रियों को लेकर रवाना होगी।
दिल्ली सरकार को दुआ दे रहे यात्री

इस यात्रा के माध्यम से पहुंचे यात्रियों ने केजरीवाल का धन्यवाद देते हुए कहा कि दिल्ली सरकार दिल्ली वालों के लिए श्रवण कुमार हैं आज इस यात्रा के माध्यम से हम लोग अयोध्या पहुंचे हैं या प्रभु का दर्शन करेंगे या हम लोगों का सौभाग्य है कि आज अयोध्या पहुंचे और कहा कि हम रामलला से दुआ करेंगे दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल के सभी दुख दर्द समाप्त हो और वह हमेशा सुखी रहे। वही बताया कि इस यात्रा के दौरान कम्बक, तवाल, छाता,

Home / Ayodhya / दिल्ली के केजरीवाल सरकार की पहली दर्शन यात्रा ट्रेन पहुंची अयोध्या, फूलों से हुआ यात्रियों का स्वागत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो