सीएम योगी के जन्मदिन पर सन्तों ने की कामना हनुमानगढ़ी नाता के महंत रामदास ने कहा कि आज विश्व पर्यावरण दिवस भी है और उसके साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जन्म दिन भी है। इस विशेष पर हम देश वासियों से कहेंगे कि सभी लोग एक पेड़ जरूर लगाए। जिससे देश मे वातावरण शुद्ध हो और लोगो को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन मिल सके। और आज जिस तरह से उत्तर भारतीयों के स्वाभिमान यात्रा को सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने किया उससे वास्तव में जो अयोध्या का गौरव बढ़ा है। उत्तर भारतीयों को लेकर जो सांसद बृजभूषण शरण सिंह जो उठाया है। आज हम सभी संत समाज उनके साथ में है। आज योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन को मनाने के दौरान सभी संतों ने आने विचार रखे।
अयोध्या के पश्चिम दिशा में स्थित है रुदौली वहीँ कहा कि हम मुख्यमंत्री योगी से भी यह भी मांग रखेंगे कि जो पौराणिक महत्व के बिंदु है। जो विलुप्त हो चुके हैं। उसे धीरे धीरे सजोने का कार्य कर रहे हैं। और जो उनका स्वरूप बदल गए उनके नाम बदल गए थे। उसको वापस भी देने का काम किया है। जैसे अयोध्या का नाम फैज़ाबाद हो गया था लेकिन पुनः उसे अयोध्या किया गया। इसी तरह प्रयाग से इलाहाबाद और अब फिर प्रयाग किया गया। तो हम चाहेंगे कि एक अयोध्या के पश्चिम दिशा में स्थित रुदौली जो अपहँस हैं। इसका शुद्ध नाम है रुद्रावली जैसा तमाम ग्रंथों में भी मिलता है। हम संत समाज चाहता है कि इसका भी नाम बदले। मुख्यमंत्री योगी जी जब भी सुलभ समझे और उचित लगे यह कार्य भी करे।