scriptस्वर्गीय अशोक सिंघल को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने के समर्थन में उतरे अयोध्या के संत | Demand to award Bharat Ratna to Late Ashok Singhal | Patrika News

स्वर्गीय अशोक सिंघल को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने के समर्थन में उतरे अयोध्या के संत

locationअयोध्याPublished: Aug 13, 2020 10:33:39 am

Submitted by:

Satya Prakash

रामजन्मभूमि आंदोलन के प्रेता रहे स्वर्गीय अशोक सिंघल को भारत रत्न से नवाजे जाने की मांग तेज
 

स्वर्गीय अशोक सिंघल को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने के समर्थन में उतरे अयोध्या के संत

स्वर्गीय अशोक सिंघल को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने के समर्थन में उतरे अयोध्या के संत

अयोध्या : राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण आंदोलन के अगुवा रहे स्वर्गीय अशोक सिंघल को भारत रत्न दिए जाने के लिए अखाड़ा परिषद अध्यक्ष की मांग पर अयोध्या के संतों ने भी समर्थन दिया है। संतों के मुताबिक राम मंदिर आन्दोलन में स्वर्गीय अशोक सिंघल की अहम भूमिका रही है। और भारत रत्न देना सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
हनुमानगढ़ी के पुजारी राजू दास के मुताबिक राम मंदिर आंदोलन के साथ-साथ देश में सनातन धर्म की रक्षा के लिए अपना जीवन बलिदान स्वर्गीय अशोक सिंघल ने दिया है ऐसे व्यक्तित्व के धनी व्यक्ति को भारत रत्न से सम्मानित किया जाना सही होगा।
वही हरिधाम पीठ के महंत जगतगुरु राम दिनेशाचार्य ने कहा कि अखाड़ा परिषद अध्यक्ष महंत नरेंद्र देव गिरी कार्य सराहनीय पहल है राम मंदिर को लेकर श्री अशोक सिंघल ने जो किया वह कभी भुलाया नहीं जा सकता है। इन्ही की तपस्या आज मंदिर निर्माण होने जा रहा है। और आज भारत रत्न से सम्मानित किया जाना ही सच्ची श्रद्धांजलि है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो