scriptअयोध्या पहुंचे श्रद्धालु रामलला के दरबार में मना रहे नया वर्ष | Devotees reach Ayodhya celebrating new year in Ramlala court | Patrika News

अयोध्या पहुंचे श्रद्धालु रामलला के दरबार में मना रहे नया वर्ष

locationअयोध्याPublished: Jan 01, 2021 11:41:55 am

Submitted by:

Satya Prakash

नया वर्ष मनाने कई जनपदों से अयोध्या पहुंचे श्रद्धालु, कर रहे दर्शन पूजन

अयोध्या पहुंचे श्रद्धालु रामलला के दरबार में मना रहे नया वर्ष

अयोध्या पहुंचे श्रद्धालु रामलला के दरबार में मना रहे नया वर्ष

अयोध्या : राम नगरी अयोध्या में नया वर्ष प्रारंभ पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे जहां सरयू स्नान के साथ हनुमानगढ़ी व रामलला का दर्शन पूजन कर इस नए वर्ष पर अच्छे दिन की शुरुआत की कामना कर रहे हैं।
राम नगरी अयोध्या में भव्य मंदिर निर्माण शुरू हो चुका है ऐसे में नए वर्ष के प्रारंभ पर लोगों की आकांक्षा भी रामलला के दर्शन की ओर बढ़ती जा रही है नव वर्ष 2021 के प्रारंभ पर लोगों ने इस वर्ष को मनाने हुए भगवान के दरबार में माथा टेक रहे हैं। और यह पूरा वर्ष सुखद हो इसकी कामना कर रहे हैं इस मौके पर अयोध्या में आस पास के ही नहीं पूरे उत्तर प्रदेश के कई जिलों से अयोध्या पहुंचे हैं।
नव वर्ष के मौके पर अयोध्या पहुंची आकांक्षा तिवारी ने बताया कि बीते वर्ष कोरोना के कारण काफी दुखद रहा कई महीने लोग अपने घरों में कैद रहे तो पूरे साल भर किसी भी धार्मिक स्थान पर दर्शन पूजन के लिए भी नहीं पहुंच सके इसलिए इस वर्ष पहले दिन भगवान से कामना करने अयोध्या आई हूं कि 2021 बहुत ही अच्छे दिन के साथ शुरुआत हो और पूरा वर्ष उन्नति मिले देश में सभी लोग खुशहाल रहे।
वही अयोध्या पहुंचे आनंद मिश्रा ने बताया कि नए वर्ष पर भगवान का दर्शन पूजन करने से पूरा वर्ष बहुत ही मंगलकारी होता है इसलिए दर्शन करने अयोध्या पहुंचा हूं वही बताया कि अयोध्या में भगवान श्री राम का मंदिर बन रहा है जिसका दर्शन करने अयोध्या आया था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो