अयोध्या में बसे कई रंगों में राम, काले राम और गोरे राम की अजब गजब है मान्यता
अयोध्याPublished: Nov 19, 2022 08:28:43 am
अयोध्या में भगवान के दर्शन के लिए भक्तों के अनुरूप मंदिरों की हुई स्थापना, सरयू तट पर बसे भगवान के दिखे कई रंग


अयोध्या में बसे कई रंगों में राम, काले राम और गोरे राम की अजब गजब है मान्यता
अयोध्या में भगवान राम के कई रूप और रंगों में दर्शन होते हैं। ऐसे में राम नगरी के सरयू तट स्थित भगवान कालेराम व गोरे राम का मंदिर है। इस मंदिर की मान्यता है कि सच्चे दिल जो भी मांगों उसकी मुराद पूरी होती है। कहा जाता है कि अयोध्या के मंदिरों में भक्तों की भावना के अनुरूप भगवान का दर्शन होता है और इन्हीं दर्शनों के लिए भगवान के अलग-अलग रूप और रंग में मंदिर में भगवान की स्थापना भक्तों के द्वारा अलग-अलग किया गया है।