नगर निगम के वार्डों का हो रहा डिजिटल सर्वे अयोध्या नगर निगम बनने के बाद पहली बार डिजिटल सर्वे का कार्य किया जा रहा है इस सर्वे के सभी क्षेत्र व वार्डों के विकास का मानक तय किया जाएगा। इसके साथ ही सरकार की ओर से विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए भी बहुत ही महत्वपूर्ण है इस सर्वे के लिए नगर निगम के सभी पार्षदों को पहले ही पत्र के माध्यम से संबंधित टीम को उचित मदद उपलब्ध कराए जाने की जानकारी दी जा चुकी है।
2017 से 22 तक के फेस का हो रहा नगरीय ढांचा सर्वेक्षण सांख्यिकी व कार्यान्वयन विभाग के अधिकारी पवन कुमार गुप्ता के मुताबिक अयोध्या में 2017 से 2022 फेस का नगरिया ढांचा सर्वेक्षण का कार्य चल रहा है इसके तहत नगर निगम के सभी वार्डों को डिजिटलाइजेशन किया जा रहा है। और मानक के अनुसार एन्यूमरेशन ब्लॉक बनाए जा रहे हैं। नगरी ढांचा सर्वेक्षण के काम में संपूर्ण आर्थिक नियोजन के कार्य के लिए मानचित्र का प्रयोग भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालय की ओर से किया जाता है। वही इस सर्वे को लेकर जनता से अपील की है कि जब भी राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के अधिकारी आपके पास आए तो उन्हें ठीक और सही जानकारी दें कर राष्ट्र की प्रति अपनी जिम्मेदारी पूर्ण करें।