अयोध्या

Ayodhya : रामलला का दर्शन करने के बाद डॉ सुब्रमन्यम स्वामी का बड़ा ऐलान नवम्बर बाद शुरू होगा मंदिर निर्माण

खबर के मुख्य बिंदु –
– अपने दो दिवसीय दौरे पर अयोध्या में हैं डॉ सुब्रमन्यम स्वामी
– अयोध्या में बोले स्वामी मुसलमानों के पास केवल साधारण अधिकार
– मूलभूत अधिकार हिन्दुओं के पास जल्द बनेगा राम मंदिर
– डॉ सुब्रमन्यम स्वामी – अयोध्या में स्वामी का दावा
– राम मंदिर की सर्वाधिक भूमि सरकार के पास जिसे चाहे दे दे जमीन

अयोध्याSep 15, 2019 / 09:39 am

अनूप कुमार

Ayodhya : रामलला का दर्शन करने के बाद डॉ सुब्रमन्यम स्वामी का बड़ा ऐलान नवम्बर बाद शुरू होगा मंदिर निर्माण

अयोध्या : अपने तीखे बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाले भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ सुब्रमण्यम स्वामी ( Dr Subramanyam Swami ) ने एक बार फिर अपने बयान से हलचल मचा दी है | डॉ सुब्रमण्यम स्वामी आज धार्मिक नगरी अयोध्या में है | सुब्रमण्यम स्वामी ने अयोध्या ( Ayodhya ) में राम जन्मभूमि ( Ram Janm Bhoomi ) विवादित परिसर के मेक शिफ्ट स्ट्रक्चर में विराजमान रामलला का दर्शन किया दर्शन करने के बाद मीडिया से मुखातिब होकर एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि नवंबर 2019 महीने के बाद अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण शुरू हो जाएगा | उनका यह बयान सुनकर उनके समर्थकों ने राम जन्मभूमि विवादित परिसर के गेट पर जमकर जय श्री राम और राम लला हम आएंगे मंदिर वहीं बनाएंगे के नारे भी लगाये |
ये भी पढ़ें – वीडियो में देखें राम मंदिर और सोनिया गांधी को लेकर सुब्रमन्यम स्वामी ने दिया चौकाने वाला बयान


राम जन्म भूमि विवादित परिसर के गेट पर खड़े डॉ सुब्रमण्यम स्वामी यहीं नहीं रुके | डॉ सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा कि इस मुकदमे में मुसलमानों का केवल साधारण अधिकार है | सुप्रीम कोर्ट भी कहता है कि मूलभूत अधिकार ही सर्वोपरि है | जब मूलभूत अधिकार व संपत्ति के अधिकार का विवाद होता है तो हमेशा मूलभूत अधिकार को ही महत्व दिया जाता है | पत्रकारों से बातचीत करते हुए डॉ सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा कि राम जन्मभूमि से जुड़े अधिकांश जमीने सरकार के पास है और सरकार किसी को भी यह जमीन दे सकती है | सब कुछ प्री फैब्रिकेटेड है केवल अब राम मंदिर को भव्यता देनी बाकी है | डॉ सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा कि नवंबर के बाद देश में खुशियां मनाई जायेंगी और भव्य राम मंदिर का निर्माण होगा |
ये भी पढ़ें – Big Breaking : अयोध्या पहुंचे हैं भाजपा नेता सुब्रमन्यम स्वामी ने राम मंदिर को लेकर दिया है बड़ा बयान

Home / Ayodhya / Ayodhya : रामलला का दर्शन करने के बाद डॉ सुब्रमन्यम स्वामी का बड़ा ऐलान नवम्बर बाद शुरू होगा मंदिर निर्माण

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.