ये भी पढ़ें – बड़ी खबर : अयोध्या जिले के गोसाईगंज में एक लड़की के साथ हुई हुई सनसनीखेज़ वारदात से मचा हड़कंप अयोध्या जिले के गोसाईगंज में एक विवाहित महिला ने एक साथ कई रिश्तों का कत्ल कर दिया
दिल दहला देने वाला मामला अयोध्या जनपद के गोसाईगंज थाना क्षेत्र का है। गोसाईगंज थाना क्षेत्र के जमुनीपुर के मजरे जमपुरवा निवासी महिला की शादी पड़ोसी जनपद अंबेडकरनगर के अहिरौली थाना क्षेत्र में हुई थी।विवाहिता अपने पति के साथ मायके आई हुई थी और मायके में ही पूर्व में उसका नाजायज संबंध विनोद निषाद से था।एक दिन विनोद निषाद से संबंध बनाते हुए उसकी छोटी बहन ममता ने देख लिया था। ममता से अपनी बड़ी बहन को यह खतरा था कि इस नाजायज रिश्ते को वो समाज के सामने खोल कर रख देगी।इस डर से विवाहिता व उसके प्रेमी विनोद निषाद ने रिश्तों का कत्ल करने के लिए साजिश रच डाली। 21 जून की रात जब विवाहिता का पति व उसका पिता सालिग राम खेत में मेंथा को पेरने के लिए चला गये ,उसी समय रात के 10:00 बजे लगभग सभी लोग अपनी चारपाई पर सो गए।
ये भी पढ़ें – मंदिर नहीं बना तो क्या अयोध्या को पीएम मोदी से मिलने वाली है ऐसी सौगात की पूरी दुनिया रखेगी याद विवाहित बहन को प्रेमी के साथ सम्बन्ध बनाते देख लिया था ममता ने जिसकी कीमत जान देकर चुकानी पड़ी मासूम को
एक चारपाई पर मां एक चारपाई पर खुद और अपनी छोटी बहन के साथ लेट गयी। बताते हैं कि रात लगभग 2:00 बजे के आसपास उसका प्रेमी विनोद निषाद आया और अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर चारपाई पर ही सुषमा की छोटी बहन ममता का गला घोट कर हत्या कर दी। दोनों ने लाश को छिपाने के लिए बगल में ही गन्ने के खेत में फेंक दिया। लगभग 3:30 बजे जब पिता और पति वापस घर लौटे तो देखा चारपाई पर उसकी छोटी बेटी ममता नहीं थी। काफी खोजबीन के बाद ममता का शव बगल के गन्ने के खेत में मिल गया। उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच किया तो पिता ने गांव के ही विनोद निषाद पर शक जताते हुए नामजद तहरीर दे दी। उसके बाद पुलिस ने विनोद निषाद पर थर्ड डिग्री का इस्तेमाल करते हुए पूरी कहानी का पर्दाफाश कर दिया। फिलहाल प्रेमी और प्रेमिका अब सलाखों के पीछे हैं।