scriptEnjoy a cruise in thrilling waves of Saryu in ayodhya | Ayodhya : सरयू की रोमांचकारी लहरों का अब क्रूज में बैठकर लीजिए आनंद, किराया मात्र तीन सौ रुपये | Patrika News

Ayodhya : सरयू की रोमांचकारी लहरों का अब क्रूज में बैठकर लीजिए आनंद, किराया मात्र तीन सौ रुपये

locationअयोध्याPublished: Sep 08, 2023 08:44:21 pm

Submitted by:

Satya Prakash

नया घाट से गुप्तार घाट तक फेरे लगाएगा जटायु क्रूज बोट, एकसाथ बैठ सकेंगे 70 से 100 लोग

अयोध्या में जटायु क्रूज
अयोध्या में जटायु क्रूज
Ayodhya : दुनियाभर में प्रसिद्ध प्रभु श्रीराम की नगरी आयोध्या में सरयू की रोमांचकारी लहरों का अब क्रूज में बैठकर आनंद लीजिए। किराया भी मात्र तीन सौ रुपये। इसमें भी दिव्यांगजनों के लिए पचास प्रतिशत की छूट। क्रूज आपको नया घाट से गुप्तार घाट और फिर गुप्तार घाट से नया घाट तक भ्रमण कराएगा। यह 18 किलोमीटर तक का आनंददायी सफर डेढ़ से दो घंटे का रहेगा। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने आठ सितंबर को जटायु क्रूज बोट का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि यह क्रूज सेवा न केवल अयोध्या बल्कि समूचे प्रदेश के लिए बड़ी उपलब्धि है। इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.