scriptलोकसभा चुनाव 2019 : भीषण गर्मी में भी फैजाबाद ने दिखाया दम पड़े 61 फीसदी वोट | Faizabad parliamentary constituency witnessed 61 percent polling | Patrika News

लोकसभा चुनाव 2019 : भीषण गर्मी में भी फैजाबाद ने दिखाया दम पड़े 61 फीसदी वोट

locationअयोध्याPublished: May 06, 2019 08:04:55 pm

फैजाबाद संसदीय सीट पर कुल 1785015 मतदाताओं में से 61 फ़ीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया

Faizabad parliamentary constituency witnessed 61 percent polling

लोकसभा चुनाव 2019 : भीषण गर्मी में भी फैजाबाद ने दिखाया दम पड़े 61 फीसदी वोट


अयोध्या : 6 मई की तारीख चिलचिलाती गर्मी तपती धूप के बीच फैजाबाद के लोगों ने दिखाया दम | साल 2019 के लोकसभा चुनाव में फैजाबाद संसदीय सीट की जनता ने पिछले चुनाव के मुकाबले 61 फ़ीसदी मतदान किया | जबकि 39 फ़ीसदी लोग ऐसे भी रहे जिन्होंने अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं किया | सुबह 7:00 बजे से शुरू हुआ मतदान शाम 6:00 बजे तक चलता रहा और शाम 6:00 बजे आखिरी मतदाता के मताधिकार के प्रयोग के बाद निर्वाचन अधिकारी फैजाबाद संसदीय सीट ने मतदान घोषित किया | बताते चलें कि बेहद गर्म मौसम में सुबह से शुरू हुआ मतदान 11:00 बजे तक तेज रफ्तार से चला लेकिन 11:00 बजे से लेकर 3:00 बजे तक मतदान की रफ्तार काफी धीमी रही | जिसके बाद शाम ढलने के साथ ही एक बार फिर से मतदाताओं ने जोश दिखाया और फैजाबाद संसदीय सीट पर कुल 1785015 मतदाताओं में से 61 फ़ीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया |
ये भी पढ़ें – अयोध्या से बड़ी खबर : मतदान केंद्र पर सन्नाटा 1800 मतदाताओं ने किया मतदान से इनकार देखें तस्वीरें

शांतिपूर्ण मतदान के बाद जिला प्रशाशन ने ली राहत की सांस
बताते चलें कि फैजाबाद संसदीय सीट से भाजपा से लल्लू सिंह सपा बसपा गठबंधन से आनंद सेन यादव और कांग्रेस से निर्मल खत्री प्रमुख उम्मीदवार है | इसके अतिरिक्त निर्दलीय प्रत्याशियों में 10 अन्य प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं | जिनमें फैजाबाद के पूर्व जिलाधिकारी रिटायर्ड आईएएस विजय शंकर पांडे भी शामिल है | फैजाबाद संसदीय सीट पर सेलिब्रिटी मतदाताओं में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राज्यसभा सांसद विनय कटियार ,अखाड़ा परिषद के पूर्व अध्यक्ष महंत ज्ञानदास, श्री राम जन्म भूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास ने भी अपने अपने पोलिंग बूथ पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया | फिलहाल पूरे संसदीय क्षेत्र में शांतिपूर्ण मतदान के बाद जिला प्रशासन ने भी राहत की सांस ली है |
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो